अगर शुभमन गिल चौथे पर खेलेंगे तो नंबर-3 पर कौन उतरेगा? इंग्लैंड पहुंचने से पहले ही मिल गया जवाब
Updated on
31-05-2025 02:22 PM
नई दिल्ली: टेस्ट से भारत के दो प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा का संन्यास हुआ। रोहित टीम के लिए सलामी बल्लेबाज करते थे। विराट कोहली चौथे नंबर पर खेलते थे। रोहित की जगह पहले ही केएल राहुल के नाम हो चुकी है। इसके अलावा अभिमन्यु ईश्वरन भी विकल्प हैं। लेकिन टेंशन नंबर चार को लेकर है। सचिन तेंदुलकर ने करीब 20 साल तक इस नंबर को अपना बनाकर रखा। उसके बाद विराट कोहली करीब 11 साल तक यहां खेले।
गिल को चौथे नंबर पर भेजने की बात
शुभमन गिल टेस्ट में भारत के लिए नंबर-4 पर बैटिंग कर सकते हैं। रिपोर्ट्स में इसका दावा किया जा रहा है। गिल ने करियर की शुरुआत सलामी बल्लेबाज के रूप में की। फिर चेतेश्वर पुजारा के ड्रॉप होने और यशस्वी जायसवाल के आने के बाद से वह तीसरे नंबर पर आने लगे। गिल मुख्य रूप से नंबर-3 के बल्लेबाज ही हैं। भारत के लिए अंडर-19 विश्व कप में वह यहीं खेलते थे। लेकिन अब उन्होंने चौथे नंबर पर भेजने की तैयारी है।
फिर तीसरे नंबर पर कौन उतरेगा?
शुभमन गिल अगर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं तो तीसरे नंबर पर कौन खेलेगा। भारतीय टीम को 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। अभी तक हेड कोच और कप्तान इंग्लैंड नहीं पहुंचे हैं। उससे पहले ही टीम मैनेजमेंट को जवाब मिल गया। करुण नायर इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए के लिए तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे। नायर ने मैच के पहले ही दिन शतक ठोकते हुए 186 रन ठोक दिए।
दोहरा शतक लगा सकते हैं नायर
पहले दिन का खेल खत्म होने के समय करुण नायर नाबाद थे। उनके पास दोहरा शतक लगाने का मौका है। नायर ने इंग्लैंड में काफी क्रिकेट खेला है। वह पिछले दो सीजन में नॉर्थहैम्पटनशायर के लिए खेले। इस दौरान 56.61 की औसत से नायर के बल्ले से 736 रन निकले। इसमें 202 रनों की पारी भी शामिल है। भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 316 खिलाड़ियों में वीरेंद्र सहवाग के अलावा नायर के नाम ही टेस्ट में तिहरा शतक है।
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों को टेस्ट मैच लाइन-लेंथ से गेंदबाज काफी परेशान कर रहे हैं। सोमवार को हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने दिल्ली…
नई दिल्ली: अरुण जेटली स्टेडियम, जहां कुछ दिन पहले 265 रनों का विशाल लक्ष्य आसानी से चेज हुआ था, वहीं सोमवार की रात दिल्ली कैपिटल्स के लिए शमशान साबित हुई। रॉयल…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण स्थित राम मिलेंगे आश्रम, तेंदुवा धाम कुरियारी में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा में शामिल हुए। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती…