क्रिकेटर नहीं बनता तो इंग्लैंड की गलियों में घूम-घूम कर मुर्गियां बेचता, कभी खीरा खाकर भरता था पेट

Updated on 09-09-2024 04:20 PM
लंदन: इंग्लैंड के सबसे सफल ऑलराउंडर में शामिल मोईन अली ने इंटरनेशनल क्रिकेट संन्यास ले लिया है। 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑफ स्पिन ऑलराउंडर मोईन ने इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था। इसी साल टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच उनके करियर का आखिरी मुकाबला था। मोईन के पिता मुनीर अली का जन्म इंग्लैंड में ही हुआ था लेकिन फिर वह पाकिस्तान चले गए। 11 साल की उम्र में मुनीर अपने भाई के साथ इंग्लैंड लौटे।

मुश्किलों में कटा मोईन का बचपन


मोईन अली के लिए क्रिकेटर बनने का सफर आसान नहीं था। उनका परिवार काफी गरीब हुआ करता था। कई बार उनके पास खाने तक के लिए पैसे नहीं होते थे। सैंडविच और खीरा खाकर वह गुजारा करते थे। उनके पिता ड्राइवर थे। इसके साथ ही अपने भाई शबीर के साथ मिलकर घर-घर जाकर मुर्गियां बेचा करते थे। इससे कुछ अतिरिक्त पैसे मिल जाते थे। उनके पिता मुनीर अली नहीं चाहते थे जिस परिस्थिति से वह गुजर रहे हैं, उनके बच्चे भी उसी परिस्थिति से जुड़ें।

पिता की जिद्द ने बनाया क्रिकेटर


मोईन अली को क्रिकेटर बनाने में उनका पिता मुनीर अली का काफी अहम रोल है। मुनीर ने खुद ही मोईन अली और उनके भाई कदीर अली को ट्रेनिंग दी। जब मोईन अली 13 साल के थे तो उनके पिता ने सिर्फ दो साल मांगे थे। एक इंटरव्यू में मुनीर अली ने बताया था- जब मोईन 13 साल का था तो मैंने उससे एक डील की थी। मैंने कहा 'मुझे अपने जीवन के दो साल दो और उसके बाद तुम जो चाहें कर सकते हैं। कोई दोस्त नहीं, कोई गर्लफ्रेंड नहीं... बस क्रिकेट, क्रिकेट, क्रिकेट।'

एक बार मोईन अली के भाई को मैच के लिए ले गए और पूरे दिन भूखे रहे। मुनीर ने बताया था- मुझे याद है कि मैं एक बार कदीर को समरसेट में एक मैच में ले गया था और पूरे दिन खाना नहीं खाया था। यह एक संघर्ष था लेकिन मैंने अपना मन बना लिया था।'

चचेरे भाई ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट खेला


मोईन अली के साथ उनके के चचेरे भाई कबीर अली भी इंग्लैंड के लिए खेल चुके हैं। उन्हें एक टेस्ट और 14 वनडे में मौका मिला। उनके भाई कदीर अली को इंग्लैंड के लिए मौका नहीं मिला। उन्होंने अलग अलग काउंटी टीम के लिए 103 फर्स्ट क्लास मैच के साथ ही 64 लिस्ट ए और 27 टी20 मैच खेले। वहीं मोईन अली का करियर सबसे सफल रहा। 68 टेस्ट में इंग्लैंड के लिए उन्होंने 204 विकेट लेने के साथ 3094 रन बनाए। 138 वनडे में 111 विकेट और 2355 रन उनके नाम हैं। टी20 इंटरनेशनल मैचों में मोईन ने 51 विकेट झटकने के साथ ही 1229 रन बनाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
Advt.