चीन ने ताइवान पर हमला किया तो भेजेंगे अमेरिकी सेना, बाइडन का बड़ा ऐलान

Updated on 06-06-2024 12:55 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बार फिर दोहराया है कि अगर चीन ने ताइवान पर हमला किया तो अमेरिका अपनी सेना भेज सकता है। उन्होंने टाइम मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ताइवान पर चीनी आक्रमण की स्थिति में अमेरिकी सैन्य बल के इस्तेमाल से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सेना को जमीन पर तैनात करने, हवाई शक्ति और नौसैनिक शक्ति के बीच अंतर है। बाइडन ने ही अपने कार्यकाल के शुरुआती दिनों में दो टूक कहा था कि अमेरिका ताइवान की रक्षा के लिए अमेरिकी सैनिकों को उतारने से पीछे नहीं हटेगा। इसे अमेरिका की विदेश नीति में बड़ा परिवर्तन बताया गया था।

इंटरव्यू में बाइडन से पूछा गया, "लगभग सभी इस बात से सहमत हैं कि चीन के उदय को नियंत्रित करना आने वाली सदी में अमेरिका और अमेरिकियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दा है। सीआईए के निदेशक बिल बर्न्स का कहना है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीनी सेना को 2027 तक ताइवान पर सफल आक्रमण करने के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है। आपने कई मौकों पर कहा है कि आप ताइवान की रक्षा के लिए अमेरिकी सेना का इस्तेमाल करेंगे। इसका क्या मतलब है? क्या यह जमीन पर सैनिकों का इस्तेमाल होगा? क्या, इसका क्या रूप होगा?"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.