गाड़ियों के शीशों पर ब्लैक फिल्म चढ़ी मिली तो... गाजियाबाद में लगी रोक, ACP का सख्त आदेश

Updated on 10-10-2025 12:55 PM
 गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अब किसी भी गाड़ी के शीशे पर ब्लैक फिल्म या पर्दा लगाने की इजाजत नहीं होगी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं कानून व्यवस्था) आलोक प्रियदर्शी ने आदेश जारी कर कहा है कि यह निर्णय जनता की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रियदर्शी ने बताया कि गाजियाबाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सट्टा अत्यंत संवेदनशील जिला है। ऐसे में वाहन चलाने वाले असामाजिक तत्व ब्लैक फिल्म या काले पर्दों का गाड़ियों में इस्तेमाल कर दुरुपयोग कर सकते हैं, जिससे आपराधिक घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए कमिश्नरेट गाजियाबाद क्षेत्र में सभी वाहनों के शीशे पारदर्शी रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि वहां के भीतर का दृश्य साफ दिखाई दे।
उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी आदेश अहम है। बीते समय में कई मामलों में काले शीशे वाले वाहनों का दुरुपयोग देखा गया है। ऐसे में पारदर्शी शीशे न केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे बल्कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई में भी मददगार साबित होंगे।
प्रियदर्शी ने चेतावनी दी कि आदेश का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 (बीएनएस) की धारा 223ए के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत पारित किया गया है। पुलिस ने यह भी सुनिश्चित किया है कि आदेश की प्रतियां सभी थानों तहसीलों और नगर निगम कार्यालय में सार्वजनिक सूचना के रूप में चस्पा की जाएं, ताकि हर नागरिक तक इसकी जानकारी पहुंचे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.