मुसलमान हिंदू औरत का घूंघट हटाए तो... नीतीश कुमार के हिजाब विवाद पर भड़के जम्मू-कश्मीर CM उमर अब्दुल्ला

Updated on 19-12-2025 12:20 PM
श्रीनगर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हिजाब विवाद ने नई बहस को जन्म दिया है। उनके ऊपर चौतरफा हमले हो रहे हैं। अब जम्मू- कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नीतीश कुमार से हिजाब विवाद पर माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह घटना अस्वीकार्य है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए। इतना ही नहीं उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर उन्होंने किसी हिंदू महिला का घूंघट उठाया होता तो पूरे देश में बवाल मच गया होता। उमर अब्दुल्ला की टिप्पणी पटना में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कुमार के एक महिला का हिजाब हटाने का प्रयास करते हुए एक वीडियो सामने आने के बाद आई है।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि बीजेपी से तो आप यही उम्मीद करोगे न अगर यह हरियाणा या राजस्थान से किसी हिंदू महिला का घूंघट होता और मैंने उतारा होता, तो बीजेपी वाले यह कहते? जरा सोचिए...


उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी मुसलमान नेता ने हिंदू औरत का घूंघट उतारा होता तो कितना बवाल मचा होता, क्योंकि यह मुस्लिम डॉक्टर थी इसलिए बीजेपी का रिएक्शन यह है, हम इनसे यही उम्मीद कर सकते हैं, इससे ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकते। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि किसी मुसलमान औरत के हिजाब को इस तरह उतरना यहां तक के मैं आज पढ़ रहा था कि वह लेडी डॉक्टर जो है आप अपना आर्डर लेना ही नहीं चाहती।
सीएम ने कहा कि यह भूल जाइए कि वह एक मुस्लिम महिला थी, उसने हिजाब पहना हुआ था, किसी महिला पर इस तरह हाथ उठाना, उसके कपड़े छूना कैसे उचित हो सकता है? उन्हें एक महिला के कपड़े छूने का क्या अधिकार था? और फिर एक मुस्लिम महिला का हिजाब इस तरह जबरदस्ती हटाना। महिला डॉक्टर ने कहा है कि वह अब काम नहीं करना चाहती, इसलिए नीतीश कुमार को अपनी गलती का एहसास होना चाहिए और महिला डॉक्टर से माफी मांगनी चाहिए।

गिरिराज सिंह ने किया बचाव

इस बीच, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बचाव करते हुए एक वायरल वीडियो का खंडन किया, जिसमें उन्हें एक महिला का हिजाब हटाने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा एक अभिभावक के रूप में किया था। गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री से नियुक्ति पत्र लेते समय महिला के चेहरे को ढकने पर सवाल उठाया।
उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार ने कुछ भी गलत नहीं किया है। अगर कोई अपना नियुक्ति पत्र लेने जाता है, तो क्या वह अपना चेहरा नहीं दिखाएगा? क्या यह एक इस्लामी राष्ट्र है? नीतीश कुमार ने एक अभिभावक के तौर पर ऐसा किया। क्या आप पासपोर्ट कार्यालय जाते समय अपना चेहरा नहीं दिखाते? क्या आप हवाई अड्डे जाते समय अपना चेहरा नहीं दिखाते? यह भारत है, और यहाँ कानून का शासन चलेगा। नीतीश कुमार ने जो किया वह सही है। आजकल हर चीज को इस्लाम से जोड़ने का नया चलन चल रहा है।”


क्या है नीतीश कुमार का हिजाब विवाद

पटना में एक सरकारी कार्यक्रम के वायरल हुए वीडियो को लेकर विपक्षी दलों की बढ़ती आलोचना के बीच आई हैं, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक महिला को प्रमाण पत्र देते समय उसका हिजाब खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। वीडियो में यह घटना मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान घटी, जहां नए भर्ती हुए आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे थे। इससे पहले कि वह कुछ जवाब दे पाती, कुमार ने हाथ बढ़ाकर चेहरे से हिजाब हटा दिया, जिससे महिला का मुंह और ठोड़ी दिखाई देने लगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.