नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच कई लोग हैं जो अपने नए घर या फ्लैट की खरीदारी कर रहे हैं। कई ऐसे भी हैं जो दिवाली तक नए घर को ले लेना चाहते हैं। इस बीच होम लोन की मांग देखी जा रही है। अगर आप भी घर की खरीदारी की सोच रहे हैं और होम लोन की तलाश है तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है।
इस बीच हम तीन बैंक और उसके द्वारा ऑफर किए जा रहे होम लोन की बात कर रहे हैं। हम जानेंगे कि इन तीनों में से यानी कि ICICI बैंक, HDFC बैंक और Axis बैंक में से कौन सा बैंक कितना सस्ता होम लोन दे रहा है। इसके साथ ही जानेंगे कि अगर किसी को 10 साल के लिए 25 लाख रुपये का होम लोन चाहिए तो उसे हर महीने कितने रुपये की EMI भरनी होगी।
एचडीएफसी बैंक होम लोन पर कितने का ब्याज लेता है?
सबसे पहले हम एचडीएफसी बैंक के होम लोन की बात करेंगे। अगर आप नौकरीपेशा वाले हैं या फिर स्वरोजगार या बिजनेस वाले हैं तो एचडीएफसी बैंक आपके लिए एक सामान ब्याज दर पर होम लोन की सुविधा दे रहा है। हम यहां बात नए रेपो रेट (5.50%) लागू होने के बाद की कर रहे हैं। HDFC Bank 8.00 फीसदी से लेकर 13.45 फीसदी तक की ब्याज दर से होम लोन की सुविधा देता है।
आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक होम लोन की ब्याज दरें कितनी है?
अब बात आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंकहोम लोन की ब्याज दरों की करेंगे। आईसीआईसीआई बैंक अपने पात्र ग्राहकों को कम से कम 8.75 फीसदी की सालाना ब्याज दर से होम लोन की सुविधा देता है। इसकी अधिकतम ब्याज दर 9.90 फीसदी सालाना है। वहीं, एक्सिस बैंक कम से कम 8 फीसदी और अधिकतम 9.10 फीसदी की सालाना ब्याज दर से होम लोन देता है। अधिक जानकारी के लिए आप संबंधित बैंक से संपर्क कर सकते हैं।
25 लाख के होम लोन पर 10 साल में कितनी देनी होगी EMI?
अगर कोई 25 लाख रुपये के होम लोन लेने की सोच रहा है तो उसके लिए यहां तीन बैंकों के ऑप्शन हैं। इनमें एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक शामिल हैं। आइए नीचे बनाए गए टेबल में एकदम आसान भाषा में समझते हैं कि अगर किसी को या आपको 25 लाख रुपये का होम लोन 10 साल के लिए चाहिए तो इन तीनों बैंकों को कितने-कितने रुपये की हर महीने EMI भरनी होगी।
होम लोन की सुविधा कौन-कौन से बैंक देते हैं?
होम लोन की सुविधा एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक समेत कई बैंक देते हैं।
आईसीआईसीआई बैंक होम लोन की ब्याज दर कितनी है?
आईसीआईसीआई बैंक होम लोन की ब्याज दर कम से कम 8.75 फीसदी सालाना है।एक्सिस बैंक होम लोन की ब्याज दरें कितनी हैं?
एक्सिस बैंक होम लोन की ब्याज दरें 8 फीसदी से लेकर 9.10 फीसदी सालाना है।एचडीएफसी बैंक होम लोन की ब्याज दर कितनी है?
एचडीएफसी बैंक होम लोन की ब्याज दर 8 फीसदी से लेकर 13.45 फीसदी सालाना है।10 मिनट में 25 लाख रुपये तक का लोन कहां से ले सकते हैं?
10 मिनट में 25 लाख रुपये तक का लोन आप TOI Money से ले सकते हैं।