श्रीलंका में हुई ICC की एनुअल कॉन्फ्रेंस:चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के पाकिस्तान जाने को लेकर कोई बात नहीं

Updated on 23-07-2024 05:42 PM

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने श्रीलंका में एनुअल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। चार दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस में ICC के 108 सदस्यों ने भाग लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज की सह मेजबानी में में टी-20 वर्ल्ड कप कराना ICC के लिए घाटे का सौदा रहा है। टूर्नामेंट के दौरान बजट से ज्यादा पैसा वहां पर खर्च हुआ। ऐसे में ICC की मीटिंग में इसको लेकर भी तीन सदस्यों की कमेटी बनाई गई हैं। इसमें रॉजर त्वोसे, लॉसन नाइडू और इमरान ख्वाजा शामिल हैं। यह कमेटी साल के आखिर तक वर्ल्ड कप को लेकर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

मीटिंग की 3 मुख्य बातें...

चैंपियन ट्रॉफी को लेकर भारत-पाकिस्तान में कोई बात नहीं
ICC मीटिंग में यह उम्मीद जताई जा रही थी कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चेयरमैन मोहसिन नकवी पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर BCCI सचिव जय शाह से बात कर सकते हैं। मगर इसको लेकर दोनों बोर्ड के बीच कोई बातचीत नहीं हुईं।

पाकिस्तान में अगले साल चैम्पियंस ट्रॉफी होनी है, जिसके लिए 6 टीमों ने तो पाकिस्तान जाने के लिए सहमति दे दी है, लेकिन भारतीय टीम के जाने को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है। ऐसे में टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में हो सकता है। ICC मीटिंग में इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई। इसमें सिर्फ चैंपियन ट्रॉफी 2025 का बजट पास हुआ।

अमेरिका और चिली बोर्ड को नोटिस
ICC की मीटिंग में दो क्रिकेट बोर्ड को नोटिस देने का फैसला भी लिया गया। प्रेस नोटिस के मुताबिक अमेरिकन क्रिकेट बोर्ड और चिली क्रिकेट को ICC की सदस्यता के मापदंडों पर खरे नहीं उतरने के कारण दोनों बोर्ड को नोटिस दिया गया। इस दौरान दोनों क्रिकेट बोर्ड को 12 महीने का समय मिला है, जिसमें वो सुधार कर सकते हैं।

महिला टी20 वर्ल्ड कप में बढ़ेगी टीमों की संख्या
मीटिंग में महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीमों की संख्या बढ़ाने को भी मंजूरी दी गई है। 2030 के एडिशन से इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। अगले वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा लेंगी और 2026 के एडिशन में 12 टीमें खेलेंगी। इसके लिए 31 अक्टूबर 2024 क्वालिफाई करने की आखिरी तारीख रहेगी।

2009 में पहली बार महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था और तब 8 टीमें शामिल रही थीं। इसके बाद 2016 से 10 टीमें खेलने लगीं। ICC ने 2026 में भारत-श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए 8 रीजनल क्वालिफाइंग जगहों का ऐलान भी कर दिया। इसमें अफ्रीका और यूरोप से 2-2 टीमें, अमेरिका महाद्वीप से 1 और एशिया तथा EAP (ईस्ट-एशिया पैसिफिक) के रीजनल क्वालिफाइंग से कुल 3 टीमें क्वालीफाई करेंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
 24 April 2026
ग्लोबल पॉप सेंसेशन और 9 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं रिहाना गुरुवार रात को अचानक भारत आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात करीब 10:30 बजे उन्‍हें स्‍पॉट किया गया।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
 24 April 2026
बीजापुर । जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की…
Advt.