टेस्ट क्रिकेट के लिए ICC जारी करेगी 125 करोड़ रुपए:कमजोर नेशनल बोर्ड को मिलेगी मदद, खिलाड़ियों का होगा फायदा

Updated on 26-08-2024 04:34 PM

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) 2025 से टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बिग थ्री (तीन बड़े क्रिकेट बोर्ड) को छोड़कर अन्य क्रिकेट बोर्ड के लिए एक नया फंड जारी कर सकती है।

इसका लक्ष्य टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देना है और साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि अन्य बोर्ड आकर्षक फ्रेंचाइजी लीग से बराबर का मुकाबला कर अपनी जगह बना सके। मुख्य रूप से इसकी पहल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के अध्यक्ष मार्क बेयर्ड ने की थी, जिसका भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भी समर्थन किया था।

आईसीसी की इस पहल का उद्देश्य यह भी है कि इससे अलग-अलग बोर्ड के खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी मैच फीस देने के लिए सेंट्रल फंड बनाया जा सकेगा। ESPN की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फंड के बाद टेस्ट मैच में किसी प्लेयर की मैच फीस करीब 8 लाख हो सकती है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल दिसंबर तक इस प्रस्ताव को अनुमति मिल जाएगी और अगले वर्ष से इसको लागू किया जाएगा। इससे न सिर्फ टेस्ट क्रिकेट बल्कि टी-20 जैसे छोटे फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए टेस्ट क्रिकेट आकर्षण का केंद्र बनेगा। ये फंड कम धन राशि वाले क्रिकेट बोर्ड को भी लाभ पहुंचाएगा।

1.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो सकता है नया फंड
क्रिकेट बोर्ड को जारी की जाने वाली नई राशि डेढ़ करोड़ अमेरिकी डॉलर यानी के करीब 125 करोड़ भारतीय रूपए के आसपास हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI सचिव जय शाह और ECB के अध्यक्ष रिचर्ड थॉम्पसन का समर्थन इस प्रस्ताव को हासिल है। हालांकि इसकी चर्चा अभी शुरुआती स्तर पर ही है और अब तक आईसीसी द्वारा बोर्ड या कार्यकारी समिति के स्तर पर इस संबंध में कोई चर्चा नहीं की गई है।

भारत,ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को छोड़कर अन्य देशों को फायदा मिलेगा
भारत,ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को छोड़कर टेस्ट खेलने वाले अन्य नौ देशों को टेस्ट क्रिकेट में नुकसान उठाना पड़ता है। इसी साल की शुरुआत में क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉनी ग्रेव ने बताया था कि साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के दौरे में बोर्ड को कुल 20 लाख अमेरिकी डॉलर का खर्च आया।

2023 में ही ECB, कैरिबियाई धरती पर तीन टी20 खेलने के लिए राजी हो गई थी जिससे उन्हें फायदा हुआ था। पिछले महीने ही इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला के एवज में ECB वेस्टइंडीज को अपने घर पर अंडर-19 दौरे की सुविधा भी मुहैया कराने वाला है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
 24 April 2026
ग्लोबल पॉप सेंसेशन और 9 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं रिहाना गुरुवार रात को अचानक भारत आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात करीब 10:30 बजे उन्‍हें स्‍पॉट किया गया।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
 24 April 2026
बीजापुर । जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की…
Advt.