IAS महादेव कांवरे ने वृद्धाश्रम में मनाई दिवाली

Updated on 27-10-2025 02:41 PM

रायपुर। सामाजिक संस्था वक्ता मंच द्वारा जारी खुशियों वाली दिवाली के क्रम में कल 26 अक्टूबर की रात्रि कोटा स्थित संजीवनी वृद्ध आश्रम में दीपावली मनाई गई l कार्यक्रम में संभाग आयुक्त महादेव कांवरे ने मुख्य अतिथि की आसंदी को सुशोभित किया l उन्होंने वृद्ध माताओं और बुजुर्गों को मिठाई, दीपक, मोमबत्ती, फल सहित अनेक उपहार वितरित किए l इस दौरान संभागायुक्त ने सभी बुजुर्गों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम पूछा l उन्होंने सबको दीपावली की शुभकामनाये दी ल

अपने उद्बोधन में कांवरे जी ने कहा कि पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कई बुजुर्ग अपने परिवार से अलग वृद्धाश्रम में रहते है l ऐसे बुजुर्गों की देखभाल करना हम सबका दायित्व है ताकि वे बेहतर जीवन व्यतीत कर सके l वक्ता मंच के ऐसे आयोजनो से समाज के प्रत्येक वर्ग के मध्य खुशियां बांटने का अवसर प्राप्त होता है l उन्होंने आश्रम में निवासरत बुजुर्गों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके अकेलेपन को दूर करने हेतु समुचित प्रयास करने का आश्वासन दिया l इस अवसर पर बुजुर्गों ने कहा कि जब कोई उनसे मिलना आता है तो उन्हें खुशी और दुःख दोनों महसूस होते है l लेकिन वे अब खुशी को स्वीकार कर अपना जीवन जी रहे है l इस आश्रम में उनका जीवन यापन व देख भाल अच्छे से हो रहा है तथा वक्ता मंच जैसी संस्थाओं के पहुंचने से उन्हें आत्मिक खुशी मिलती है l आज कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा दिये एवं मोमबत्ती जलाकर आश्रम परिसर को प्रकाश से आलोकित करने से हुआ l कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों के साथ पटाखे फोड़े ग़ये तथा अनार,फुलझड़ी व चक्री जलाकर दिवाली का आनंद लिया गया l कार्यक्रम के अंत में वक्ता मंच द्वारा सभी बुजुर्गों को रात्रि भोज कराया गया l आज के आयोजन की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार चंद्रकला त्रिपाठी "लावी" ने की l

आयोजन में वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते, संयोजक शुभम साहू, प्रभारी विवेक बेहरा , संरक्षक ज्योति शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार डॉ पी. के. तिवारी, एवं मुकेश टिकरिहा, युवा समाज सेवी अमित चतवानी, अनुज अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, डॉ उदयभान सिंह चौहान, किरणलता वैद्य, प्रदीप वैद्य, डॉ इंद्रदेव यदु, प्रशांत यदु, प्रभात यदु, रितेश साहू, यशवंत यदु यश, रामजीवन यदु, हरीराम यदु, परम कुमार, मो. हुसैन, वेदिका सेन सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे l इन सभी उपस्थितजनों ने बुजुर्गों को दीपावली की बधाईयां दी तथा आश्रम के विकास हेतु सतत कार्य करने का वायदा किया l उल्लेखनीय है कि प्रदेश की अग्रणी सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच द्वारा विगत 3 दशकों से दीपावली सहित प्रमुख त्यौहारों को जरूरतमंदों तक पहुंचकर उत्सवित किया जाताट्री ये एकहै l वक्ता मंच द्वारा आगामी 29 अक्टूबर को गंज बाल आश्रम गुरुनानक चौक के बच्चों के मध्य दीपावली मनाए जाने की घोषणा की गई है l


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा खूब रहा। यहां वो अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अवॉर्ड देने पहुंची थीं। प्रियंका वो पहली भारतीय…
 17 March 2026
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने पिता एलरॉय फर्नांडिस के साथ हाल ही काशी में मां किम फर्नांडिंस की अस्थियां विसर्जिंत की। जैकलीन की मां किम का 6 अप्रैल को निधन हो…
 17 March 2026
सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान एक महीने बाद लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं और सही सलामत घर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है…
 17 March 2026
'दंगल' फेम डायरेक्‍टर नितेश तिवारी जहां इन दिनों अपनी 4000 करोड़ी फिल्‍म 'रामायणम्' को लेकर लगातार चर्चा में हैं, वहीं उनकी पत्‍नी और दमदार डायरेक्‍टर अश्‍व‍िनी अय्यर तिवारी भी 1000…
 17 March 2026
भोजपुरी के कलाकार अब बॉलीवुड में भी अपनी मजबूत पकड़ बना रहे हैं। इंडस्ट्री के कई स्टार ने हिंदी फिल्मों में हुनर और आवाज का जलवा बिखरा है, जिनमें पवन…
 17 March 2026
थलपति विजय इस वक्त अपनी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज को लेकर विवाद में फंसे हैं। यह फिल्म कुछ महीनों से सर्टिफिकेट को लेकर सेंसर बोर्ड के पास फंसी है।…
 17 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अपने रिश्तों और उनके टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर चल…
 17 March 2026
नई दिल्ली: ईद आने वाली है, रमजान के पाक महीने के आखिरी कुछ दिन बचे हैं, जिन्हें काफी खास माना जाता है। इस बीच पाकिस्तान ने नीचे गिरने की अपनी सारी…
 17 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में स्थित ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर एयर स्ट्राइक की है, जिसमें कई मासूमों की जान चली गई। अफगानिस्तान के डिप्यूटी गवर्नमेंट स्पोक्सपर्सन हमदुल्लाह फितरत…
Advt.