राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों को IAS अवार्ड

Updated on 04-12-2024 01:31 PM

रायपुर। दिल्ली में हुई डीपीसी में छत्तीसगढ़ के राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों को आईएएस अवार्ड पर मुहर लगा दिया गया। डीपीसी में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के चीफ सिकरेट्री अमिताभ जैन, सीनियर एसीएस के तौर पर रेणु पिल्ले, जीएडी सिकरेट्री मुकेश बंसल दिल्ली गए थे। डीपीसी ने सौम्या चौरसिया, तीर्थराज अग्रवाल और आरती वासनिक के खिलाफ अनियमितता के गंभीर मामले होने की वजह से उनके नामों पर विचार नहीं किया। इसका लाभ वीरेंद्र बहादुर पंचभाई को मिला और आईएएस अवार्ड हो गया।

तीनों आरोपियों का नाम कट गया
कई बार ऐसा हुआ है कि किसी अफसर के खिलाफ अगर कोई मामला है तो उसका नाम ड्रॉप करने की बजाए लिफाफा बंद कर दिया जाता था। मगर इस बार सख्ती बरतते हुए सौम्या चौरसिया, तीर्थराज अग्रवाल और आरती वासनिक, तीनों का नाम ड्रॉप कर दिया गया। इससे सौमिल चौबे और पंच भाई का नाम सीनियरिटी में उपर आ गया।

छत्तीसगढ़ में पहली बार

पंच भाई नायब तहसीलदार से प्रमोट होकर राज्य प्रशासनिक सेवा में आए और इसके बाद अब आईएएस हो गए हैं। छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह पहली दफा हुआ है कि कोई नायब तहसीलदार रैंक से आईएएस तक पहुंच गया हो। अविभाजित मध्यप्रदेश में भी अभी तक सिर्फ एक पंडित सरनेम का अफसर नायब तहसीलदार से आईएएस हुआ। पंडित भी छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले थे।

जानिये कौन हैं पंच भाई
वीरेंद्र बहादुर पंच भाई दुर्ग जिले के रहने वाले हैं। मध्यप्रदेश के दौरान 1993 में उनका आरक्षित कोटे से नायब तहसीलदार में सलेक्शन हुआ था। वे कई साल तक अभनपुर में नायब तहसीदार और तहसीलदार रहे। इसके बाद 2010 वे राज्य प्रशासनिक सेवा में सलेक्ट हुए। रायपुर में वे लंबे समय तक अपर कलेक्टर रहे। नई सरकार आने के बाद उनका नारायणपुर ट्रांसफर किया गया। अभी वे नारायणपुर में अपर कलेक्टर हैं। रायपुर में अपर कलेक्टर में वे काफी चर्चित रहे हैं।

इन अफसरों को हुआ आईएएस अवार्ड
1. संतोष देवांगन
2. हीना नेताम
3. आश्वनी देवांगन
4. रेणुका श्रीवास्तव
5. आशुतोष पाण्डेय
6. अजय अग्रवाल
7. रीता यादव
8. लोकेश चंद्राकर
9. प्रकाश सर्वे
10. गजेंद्र ठाकुर
11. लीना कोसम
12. तनुजा सलाम
13. सौमिल चौबे
14. वीरेंद्र बहादुर पंच भाई



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.