मैं झुकूंगा नहीं, झुंड में आए पटवारियों को दतिया कलेक्टर ने झाड़ दिया, कहा- पैसों के लिए काम नहीं करता

Updated on 25-12-2025 12:56 PM
दतिया: कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े का रौद्र रूप देखने को मिला है। झुंड बनाकर कलेक्ट्रेट ऑफिस में पटवारी उनसे मिलने आए थे। एक पटवारी के सस्पेंशन के बाद उनके संगठन में नाराजगी थी। पटवारियों की भीड़ देखकर कलेक्टर भी गुस्से से लाल हो गए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि झुंड बनाकर दबाव डालोगे तो झुकूंगा नहीं, माई मेरे साथ हैं।


दबाव बनाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

पटवारियों की भीड़ देखकर दतिया कलेक्टर ने साफ कहा कि नेताओं के सहारे प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा- आपको क्या लगता है, 60-70 लोग आकर खड़े हो जाएंगे तो मैं दब जाऊंगा? ऐसा नहीं होगा। भगवान मेरे साथ और माई मेरे साथ हैं। कलेक्टर ने कहा कि यदि उन्हें किसी मुद्दे पर बात करनी थी तो तीन-चार प्रतिनिधि आ सकते थे, लेकिन बार-बार झुंड बनाकर आना न केवल गलत है, बल्कि यह प्रशासन पर जानबूझकर दबाव बनाने की कोशिश है।

15 दिनों में दूसरी बार आने की क्या जरूरत


उन्होंने सवाल उठाया कि 15 दिन में दूसरी बार 70 लोगों के आने की जरूरत क्या थी? पीएम किसान योजना और खाद वितरण को लेकर कलेक्टर ने पटवारियों को जमकर लताड़ा। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने कहा कि जब प्रशासन ने सख्ती दिखाई और एडीएम ने दबाव बनाया, तब पटवारी फिर से 60-70 की संख्या में इकट्ठा होकर आ गए। उन्होंने दो टूक कहा- पटवारी का काम कलेक्टर पर दबाव बनाना नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर भी कलेक्टर ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि वीडियो उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर नहीं था, मैंने किसी को वायरल करने का प्रयास नहीं किया गया और न ही यह वीडियो उनके वीडियोग्राफर ने रिकॉर्ड किया था।

यह जनता के साथ है धोखा

कलेक्टर ने कहा कि यदि किसी सस्पेंशन को लेकर आपत्ति थी तो व्यक्तिगत रूप से आकर चर्चा की जा सकती थी। लेकिन इस तरह से झुंड बनाकर आना न केवल अवैधानिक है बल्कि जनता के साथ धोखा भी है। उन्होंने कहा मैं पैसों के लिए काम नहीं करता, हम सब जनता के लिए काम करते हैं। जनता का दुख देखेंगे तो गुस्सा आएगा और कार्रवाई भी होगी। कलेक्टर ने भावुक लहजे में कहा कि रोज उनके पास ऐसे लोग आते हैं जिनकी मां, बहन या बेटा नहीं रहा, किसी को पांच साल से वृद्धा पेंशन नहीं मिली क्योंकि आधार में अंगूठा नहीं लग पा रहा। इन हालातों को देखिए, फिर समझ आएगा, गुस्सा क्यों आता है।

पटवारियों का तर्क

इधर, पटवारियों की ओर से यह तर्क दिया गया कि इंदरगढ़ में एक पटवारी को सस्पेंड किया गया, जिसके बाद तहसीलदार ने पत्र जारी कर दतिया से मेडिकल प्रस्तुत करने को कहा, जबकि संबंधित पटवारी ने ग्वालियर में इलाज कराया था। इस पर कलेक्टर ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है और यदि बैठकर बातचीत की जाए तो स्थिति स्पष्ट की जा सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.