'मैंने कभी थप्पड़ नहीं मारा', जीनत अमान के बारे में संजय खान ने किया था चौंकाने वाला दावा, कहा- मेरे साथ गलत हुआ
Updated on
25-02-2025 12:10 PM
जीनत अमान और संजय खान का रिश्ता अक्सर लाइमलाइट में रहा है। एक्ट्रेस ने शादीशुदा एक्टर से शादी 1978 में की थी लेकिन बाद में 1979 में ये अलग हो गए थे। जीनत ने संजय पर कथति तौर पर शारीरिक और घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर रिश्ता खत्म कर लिया था। दावा किया जाता है कि एक बहस के दौरान, संजय ने जीनत को इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि उसकी बाईं आंख में चोट लग गई। हालांकि संजय ने इस पर अपना पक्ष रखा था और एक अलग ही कहानी सामने आई थी।
कुछ साल पहले, संजय ने एक रेडियो शो में इस घटना के बारे में बात की थी। अपनी किताब 'द बेस्ट मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' में इस घटना के बारे में कुछ नहीं कहा था। मगर एक्टर ने इंटरव्यू में कहा, 'इसमें ज्यादा कुछ कहने को नहीं है। जो लिखा है, वो लिखा है। जिसे जो समझना है, वो समझ जाएगा और जो नहीं समझना चाहता, वो भी समझ जाएगा। महिला के बारे में जो कुछ भी लिखा है, वो किताब में लिखा है, उससे ज्यादा मैं विस्तार से नहीं बताना चाहता।'
संजय खान चार साल दुखी और डरे हुए रहे
शारीरिक शोषण के आरोपों को पर संजय खान ने कहा था, 'अब्दुल्ला की रिलीज के बाद मुझे कई प्रोड्यूसर्स से कुछ बड़ी फिल्मों में काम करने के ऑफर मिले थे, जिन्हें मैंने एक्सेप्ट नहीं किया। मैं 4 साल तक ऐसे ही खुद में रहा। मैं पूरी कहानी के एकतरफा होने से बहुत दुखी और डरा हुआ था। किसी ने मुझसे पूछा भी नहीं कि क्या हुआ। यह मेरे खिलाफ एक तरह का पहले से प्लान्ड पीआर अटैक था। मानसिक रूप से मैं बहुत परेशान था। फैर्ट पूरी तरह से दूसरी ही दिशा में थे। मुझ पर उसकी आंख खोने के लिए जिम्मेदार होने का भी आरोप लगाया गया। यह सही नहीं है।'
संजय खान ने कहा- मैंने जीनत को कभी थप्पड़ नहीं मारा
उन्होंने आगे कहा, 'अगर आप 1981 से 1984 तक देखें, तो उन्होंने कई फिल्में की हैं और उनकी आंखें बहुत अच्छी हैं। हालांकि बाद में आंखें उनकी थोड़ी तिरछी हो गई क्योंकि उसकी मां की आंखें भी वैसी थीं। यह सच्ची कहानी थी। यह जेनेटिक था और मुझ पर यह लेबल लगा दिया गया कि मैंने उसे थप्पड़ मारा। मैंने उसे कभी थप्पड़ नहीं मारा।'
संजय खान ने कहा उनके साथ बहुत गलत हुआ
संजय ने आगे कहा, 'मैंने हमेशा उन सभी महिलाओं का सम्मान किया है जिनके साथ मैंने काम किया है, और कभी किसी के साथ कोई घटना नहीं हुई। मुझे संबंधित महिला के खिलाफ कोई गुस्सा नहीं है। यह इस हद तक बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया कि कोई विश्वास नहीं कर सकता था और यह एक खास रिपोर्टर द्वारा किया गया था, जो मुझसे कुछ नाराज़ था। नतीजतन, मैंने 4-5 साल तक फिल्मों में काम नहीं किया। इस घटना ने मुझे बहुत पीछे कर दिया था क्योंकि मेरे साथ बहुत गलत किया था। यह सच नहीं था।'
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…