'मैंने प्रीति जिंटा के बॉयफ्रेंड को नहीं छीना है...', 'ब्रोकन न्यूज 2' फेम सुचित्रा पिल्लई ने सालों बाद दी सफाई
Updated on
13-05-2024 12:32 PM
सुचित्रा पिल्लई, जिन्होंने 'दिल चाहता है' में सैफ अली खान की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था, वह अब जयदीप अहलावत और सोनाली बेंद्रे के साथ 'ब्रोकन न्यूज 2' में नजर आ रही हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है और अब एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि उन पर मीडिया में प्रीति जिंटा के 'बॉयफ्रेंड को छीनने' का ठप्पा लगा है, जो कि सरासर गलत है।
सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में, सुचित्रा पिल्लई ने खुलासा किया है कि उनके पति लार्स केजेल्डसन ने पहले प्रीति जिंटा को डेट किया था लेकिन उन्होंने कहा कि वह उनके ब्रेकअप का कारण नहीं थीं। 'बॉयफ्रेंड स्नैचर' का कॉन्सेप्ट खारिज करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'प्रीति और मैं कभी दोस्त नहीं थे। हम पर जानते थे एक-दूसरे को क्योंकि हमारा एक कॉमन दोस्त था। लेकिन हां, लार्स ने प्रीति को डेट किया था। ये रिश्ता कुछ समय के लिए था। और मुझसे मिलने से पहले ही उसका ब्रेकअप हो चुका था। और केवल यही बात सच है कि मैं उन दोनों के बीच नहीं आई। वो दोनों अलग कारण से अलग हुए थे।'
अचला सचदेव के ब्रेकअप की भी दोषी बनी थीं सुचित्रा
सुचित्रा पिल्लई ने उस घटना को याद किया, जब वह इंग्लैंड से लौटी थीं और एंड्रयू कॉइन को डेट करना शुरू किया था। एंड्रयू स्टार टीवी से जुड़े हुए थे। उनका मॉडल अचला सचदेव के साथ ब्रेकअप हुआ था और इसके लिए भी सुचित्रा को ही दोषी ठहराया हया था। जबकि ये भी उनकी वजह से नहीं हुआ था। अचला और सुचित्रा दोनों ही इस खबर पर हंसती हैं।
प्रीति जिंटा के पति और बच्चे
सुचित्रा पिल्लई ने प्रीति जिंटा के एक्स बॉयफ्रेंड लार्स से 2005 में शादी की थी और उनकी एक बेटी अन्निका भी है। वहीं, 2016 में प्रीति ने जीन गुडइनफ से शादी की थी और 2021 में सरोगेसी से जुड़वा बच्चों की मां बनी थीं। जिसका चेहरा एक्ट्रेस ने आज तक दुनिया को नहीं दिखाया है।
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…