मुझे बच्‍चे पैदा करने का शौक नहीं... अक्षय खन्ना को बितानी है 'केयरफ्री लाइफ', शादी और पिता बनने पर दो टूक जवाब

Updated on 19-12-2025 12:57 PM
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने इस वक्त केवल देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में तहलका मचा रखा है। ये फिल्म विदेशों में भी बम्पर कमाई कर रही है। फिल्म की कहानी और किरदारों की हर तरफ तारीफ हो रही है और सोशल मीडिया पर इन दिनों सबसे अधिक छाए हैं अक्षय खन्ना। एक्टर ने इस फिल्म में रहमान डकैत के साथ-साथ एक इमोशनल पिता की भी भूमिका में लोगों का दिल जीत रहे हैं। अब इसी के साथ अक्षय खन्ना की पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी एक बार फिर से जग गई है। उनके कुछ पुरानी वीडियोज सामने आए हैं जिनमें वो शादी न करने और रियल लाइफ में बच्चों का शौक न होने की बातें कर रहे हैं।

इन दिनों लोग अक्षय खन्ना से जुड़े गड़े मुर्दे उखाड़ने में लगे हैं। लोगों की दिलचस्पी इस बात को लेकर एक बार फिर से जाग गई है कि उन्होंने 50 की उम्र तक आकर अब तक शादी क्यों नहीं की। यहां बता दें कि अक्षय खन्ना का नाम ऐश्वर्या राय और करिश्मा कपूर जेसै सितारों से जुड़ चुका है। वहीं खबरें यहां तक थीं कि करिश्मा के पिता उनके घर रिश्ता लेकर भी गए थे। अब आखिर इतने साल तक एक्टर के सिंगल होने की बात लोगों के समझ से बाहर है। हालांकि, एक्टर इस बारे में बहुत क्लियर बात कर चुके हैं।

'मेरा कोई शौक नहीं है बच्चे पैदा करने का'

अक्षय खन्ना ने अपने अएक इंटरव्यू में कहा था, 'मेरा कोई शौक नहीं है बच्चे पैदा करने का। कुछ लोगों का ये बहुत शौक होता है कि बेटा हो, बीवी हो, फैमिली हो...मेरा कोई..जल्दी नहीं है, मुझे शौक भी नहीं है कि ऐसी मेरी जिंदगी में हो। फैमिली हो, बच्चे हों। ये ऐसी चीजें नहीं जो मुझे एक्साइट करती हैं। मेरा एक एम्बिशन नहीं है।' ये कहते हुए वो खुद पूछते हैं- अजीब है?

'ये सब सोसाइटी के ही पहले से तय किए गए रूल्स हैं'

अक्षय फिर कहते हैं, 'पता नहीं, मेरा ऐसा कोई ड्रीम नहीं है कि एक दिन मेरे इतने बच्चे हों, खेल रहे होंगे गार्डन में और मैं देखूंगा और मैं गार्डनिंग कर रहा हूं।' परिवार, बीवी बाल-बच्चों को लेकर उन्होंने कहा, 'ये सब सोसाइटी के ही पहले से तय किए गए रूल्स हैं कि जिंदगी ऐसी होती है.. इस उम्र में शादी होती है, इस उम्र में काम करना शुरू होता है, इस उम्र में रिटायर होता है...एक बन गया है।'

शादी को लेकर पूछे गए सवाल को बताया था इरीटेटिंग

उनसे सवाल किया गया कि क्या उन्हें नहीं लगता कि अब किसी से दिल लगा लेना चाहिए? इसपर एक्टर ने कहा- मेरी पूरी दुनिया से शादी हो चुकी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने ये भी कहा था कि ये काफी इरीटेटिंग है कि लोग आपको जानते भी नहीं और सवाल करेंगे कि आप कब शादी कर रहे हैं।

'मैं बिल्कुल केयर फ्री लाइफ चाहता हूं'

अक्षयने कहा था, 'मुझे अपनी लाइफ में रिस्पॉन्सिबिलिटीज पसंद नहीं। मैं बिल्कुल केयर फ्री लाइफ चाहता हूं। उन्होंने एक और इंटरव्यू में कहा था, 'मैं अपनी लाइफ अकेले जीना ज्यादा पसंद करूंगा, वर्ना मैं सफोकेटिंग फील कर सकता हूं। मैं अकेले रहकर काफी खुश हूं, कोई जिम्मेदारी नहीं, मुझे किसी का टेक केयर न करना हो, किसी के लिए मुझे चिंता न करनी पड़े, मैं बस अपनी चिंता कर सकता हूं। फैन्टास्टिक लाइफ मैं जी रहा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
 24 April 2026
ग्लोबल पॉप सेंसेशन और 9 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं रिहाना गुरुवार रात को अचानक भारत आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात करीब 10:30 बजे उन्‍हें स्‍पॉट किया गया।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
 24 April 2026
बीजापुर । जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की…
Advt.