'मैं अपनी मर्यादा भूल गया', अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समाज से मांगी माफी, जिंदगी में ऐसा कभी न करने की खाई कसम
Updated on
22-04-2025 01:55 PM
अनुराग कश्यप उस समय विवादों में घिर गए जब ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने उनकी फिल्म 'फुले' में उनके चित्रण पर आपत्ति जताई। मामला तब और बढ़ गया जब उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपना रिएक्शन शेयर किया, जिसकी व्यापक आलोचना हुई। अनुराग कश्यप जज्बातों में आकर काफी ज्यादा बोल गए जिसके बाद उन्हें हर तरफ से नफरत मिलने लगी। अनुराग ने अब अपने कमेंट के लिए माफी मांगी है।
अनुराग कश्यप ने कहा था ये
अनुराग कश्यप ने एक यूजर को जवाब दिया था जिसने कमेंट किया था, 'ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं…' जिस पर उन्होंने जवाब दिया, 'ब्राह्मण पर मैं मूतूंगा… कोई दिक्कत?' यह पोस्ट वायरल हो गई, जिससे कई ब्राह्मण संगठनों में नाराजगी फैल गई। बाद में ब्राह्मण समुदाय को निशाना बनाने वाले अपने उसी कमेंट पर तीव्र प्रतिक्रिया के बाद अनुराग ने सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगी।
अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं गुस्से में किसी को एक जवाब देने में अपनी मर्यादा भूल गया। और पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा बोल डाला। वो समाज जिसके सारे लोग मेरी जिंदगी में रह रहे हैं, आज भी हैं और बहुत योगदान देते हैं। आज वो सब मुझसे आहत हैं। मेरा परिवार मुझसे आहत है। बहुत सारे बुद्धिजीवी, जिनकी मैं इज्जत करता हूं, मेरे बोलने के तरीके से आहत हैं जिनको मैं नहीं कहना चाह रहा था, लेकिन आवेश में किसी की घटिया टिपन्नी का जवाब देते हुए लिख दिया।'
अनुराग कश्यप ने दूसरी बार मांगी माफी
उन्होंने आगे कहा, 'मैं माफ़ी मांगता हूं अपने उन तमाम सहयोगियों दोस्तों से, अपने परिवार से और हमारे समाज से, अपने बोलने के तरीके के लिए, अभद्र भाषा के लिए। अब आगे से ऐसा न हो, मैं उस पर काम करूंगा। अपने गुस्से पर काम करूंगा। और मुद्दे की बात अगर करनी हो तो सही शब्दों का इस्तमाल करूंगा। आशा है आप मुझे माफ़ कर देंगे।'
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…