'मां-बाप से वैसा प्यार नहीं मिला', Anurag Dobhal ने वीडियो शेयर कर कहा- नहीं सोचा था ऐसा दिन आएगा
Updated on
23-03-2026 03:46 PM
यूट्यूबर अनुराग डोभाल जिन्हें 'बिग बॉस सीजन 17' में नजर आए थे, वह इस वक्त गंभीर स्थिति में हैं। इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उन्होंने खुद की जान देने की कोशिश की थी, जिस कारण उनका भयानक एक्सीडेंट हुआ था और वह बुरी तरह घायल हुए थे। हालांकि फौरन अस्पताल में भर्ती कराने से उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। वह पहले से बेहतर हैं। उन्होंने अब एक वीडियो शेयर किया है और फैंस को थैंक यू कहा है।
रविवार, 22 मार्च को अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेड शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें अपने ही माता-पिता से प्यार नहीं मिला। लेकिन फैंस के परिवारवालों ने उन्हें ढेर सारा प्यार दिया। उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ दिनों मैं इतने सारे लोगों को कॉल, टेक्स्ट और वीडियो कॉल्स आए। जिनसे मेरे कभी खून के रिश्ते नहीं थे। उन्होंने मुझे डांट लगाई कि तूने खुद को अनाथ कैसे बोल दिया।'
अनुराग डोभाल का लेटेस्ट पोस्ट
उन्होंने आगे कहा, 'वो लोग ऐसे थे कि हम खड़े हैं तेरे हर चीज के लिए। बहनें खड़ी हैं। भाई खड़े हैं। मम्मा-पापा किसी के कॉल कर रहे हैं। कभी नहीं सोचा था कि कभी ऐसा दिन भी आएगा। बहुत कुछ खोया लेकिन बहुत कुछ मिल भी रहा है। प्यार मां-बाप का वैसे नहीं मिला पर जो दूसरों के मां-बाप से मिल रहा है। मैं आपको ये भावना बता नहीं सकता। थैंक यू सो मच।'
अनुराग डोभाल ने फैंस को किया शुक्रिया
UK07 राइडर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बुजुर्ग आदमी और महिला नजर आ रहे हैं और वह उनको अपना माता-पिता बता रहे हैं। कह रहे हैं कि अब वह अकेले नहीं हैं। पोस्ट में लिखा, 'नहीं जानता मैं किसी को न कभी मिला लेकिन फिर भी सब परिवार की तरह मेरे साथ हैं। बता नहीं सकता कैसा फील हो रहा है। शुक्रिया जो लोग भी हेल्प कर रहे मेरे को। इस डिप्रेशन और सिचुएशन से बाहर निकलने के लिए। आप लोगों की हर एक टेक्स्ट कॉल मेरे को मेंटली हेल्प कर रहा है। वक्त लगेगा लेकिन हो जाएगा। ये जिंदगी तुम लोगों के नाम।'
अनुराग डोभाल का परिवार पर आरोप
अनुराग ने मार्च के पहले हफ्ते में यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर करके अपने माता-पिता पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया था। कहा था कि इसमें उनके भाई भी शामिल हैं। यूट्यूबर ने दावा किया था कि रितिका से उनक शादी हो, ये कोई नहीं चाहता था। हर कोई खिलाफ था। इतना ही नहीं, उनकी पत्नी को परिवारवालों ने अपनाया नहीं और न ही पहली रसोई की रस्म करने दी गई। इस पर अनुराग के भा ईने सभी आरोपों को झुठलाया था और कहा था कि ये सच नहीं है। अनुराग की वजह से उन्हे और परिवार को लोग धमकी दे रहे हैं। घर के बाहर मारने के लिए खड़े हैं।
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…