मैं बिकाऊ नहीं हूं..., शशि थरूर का 'पेड रिव्यू' के आरोप पर करारा जवाब, आर्यन खान की तारीफ पर देनी पड़ गई सफाई

Updated on 28-10-2025 04:23 PM
कांग्रेस नेता शशि थरूर को आर्यन खान और उनके डायरेक्‍शन में बनी वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की तारीफ करना भारी पड़ गया। उन्‍होंने सीरीज देखकर जहां शाहरुख खान के बेटे और शो की जमकर तारीफ की थी, वहीं सोशल मीडिया पर भरदम आलोचनाओं के बीच अब उन्‍हें सफाई देनी पड़ गई है। शश‍ि थरूर पर 'पेड रिव्यू' देने के आरोप लगे, जिस पर अब उन्‍होंने कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा है कि वह 'बिकाऊ नहीं' हैं।

शश‍ि थरूर ने 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सीरीज देखने के बाद X पर आर्यन के डेब्‍यू डायरेक्‍शन की खूब तारीफ की थी। उन्‍होंने सीरीज की स्‍क्रिप्‍ट, आर्यन के निडर निर्देशन और चुटीले व्यंग्य की तारीफ करते हुए शाहरुख खान को बधाई दी थी। लेकिन इस रिव्‍यू के फौरन बाद ट्रोल्‍स ने उन्‍हें निशाने पर लिया और 'पेड रिव्यू' लिखने का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेता ने ट्रोल को दिया जवाब- मैं बिकाऊ नहीं हूं, मेरे दोस्‍त

शश‍ि थरूर के रिव्‍यू पोस्‍ट के बाद एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'शशि थरूर का नया साइड बिजनेस - पेड रिव्यू।' अपनी बेबाकी के लिए मशहूर दिग्‍गज राजनेता जाहिर तौर पर इस पर चुप नहीं रहे। उन्होंने भी तीखा पलटवार किया और लिखा, 'मैं बिकाऊ नहीं हूं, मेरे दोस्त। मेरे द्वारा व्यक्त की गई किसी भी राय के लिए कभी किसी ने नकद या वस्तु के रूप में कोई भुगतान नहीं किया गया है।'

शश‍ि थरूर ने वेब सीरीज की तारीफ करते हुए किया था ये पोस्‍ट

इससे पहले, अपने X हैंडल पर शश‍ि थरूर ने लिखा था, 'मैं दो दिनों से सर्दी-ज़ुकाम से जूझ रहा हूं और कई कार्यक्रम रद्द कर रहा हूं। मेरे स्टाफ और मेरी बहन स्‍म‍िता थरूर ने मुझे कंप्यूटर से ध्यान हटाकर नेटफ्ल‍िक्‍स की सीरीज देखने के लिए मनाया। यह मेरे लिए अब तक की सबसे अच्छी चीजों में से एक है। बिल्कुल OTT गोल्ड।'

थरूर ने तारीफ में लिखा- लेखन धारदार है, निर्देशन बेबाक है

उन्होंने आगे लिखा, 'अभी-अभी आर्यन खान की बतौर निर्देशक पहली सीरीज, 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' देखी है, और मैं तारीफ के लिए शब्द नहीं ढूंढ़ पा रहा हूं। आपको प्रभावित करने के लिए यह समय लेता है, लेकिन फिर आप पूरी तरह से इसकी गिरफ्त में आ जाते हैं! लेखन धारदार है, निर्देशन बेबाक है, और इस व्यंग्य की निडरता, बॉलीवुड को बिल्कुल वैसी ही चाहिए थी।'

शश‍ि थरूर ने आर्यन खान की सीरीज को बताया 'मास्‍टरपीस'

शश‍ि थरूर ने अपने लंबे रिव्‍यू पोस्‍ट में सीरीज को 'मास्‍टरपीस' बताते हुए आगे लिखा, 'एक प्रतिभाशाली, मजेदार, कभी-कभी भावुक करने वाला, और ग्लैमर से परे, हमेशा बेबाक नजरिया, यह हर सिनेमाई क्लिशे को धारदार अंदाज के साथ पेश करता है। इनसाइटर जोक्‍स की एक सीरीज जो दर्शकों को एक्‍ट‍िंग और पर्दे के पीछे की कहानी से रूबरू करवाती है।'

शश‍ि थरूर ने शाहरुख खान को दी बधाई

पोस्‍ट में आगे शश‍ि थरूर ने शाहरुख खान को भी बधाई दी। लिखा, 'सात सम्मोहक एपिसोड, एक सच्ची कहानी कहने वाली ताकत के आगमन का प्रतीक है। आर्यन खान, शुक्रिया - आपने एक मास्‍टरपीस लेकर आए हैं। 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' शानदार है! शाहरुख खान एक पिता की ओर से दूसरे पिता के लिए, मैं यही कहना चाहूंगा: आपको बहुत गर्व होना चाहिए।'

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की कास्‍ट और रिलीज

बहरहाल, जानकारी के लिए बता दें कि आर्यन खान के डायरेक्‍शन में बनी 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' बीते महीने 18 सितंबर 2025 को ओटीटी पर रिलीज हुई। इसमें बॉबी देओल के साथ लक्ष्य लालवानी, राघव जुयाल, साहेर बंबा, अन्या सिंह, मनोज पाहवा, मनीष चौधरी, रजत बेदी, मोना सिंह और गौतमी कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…
 26 April 2026
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
Advt.