मैं पहले की तरह युवा नहीं हूं... जो बाइडन ने माना डिबेट में खराब प्रदर्शन, अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को हराने की खाई कसम

Updated on 29-06-2024 12:21 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका में अब चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। गुरुवार को अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच डिबेट हुई। इस डिबेट में बाइडन का बेहद खराब प्रदर्शन रहा। शुक्रवार को बाइडन ने कहा कि उनका इरादा रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हराने का है। वहीं उन्होंने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया कि वह कमजोर बहस के कारण राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने का विचार करेंगे। हालांकि ट्रंप के साथ उनकी बहस देख पार्टी के लोग मायूस हैं। डिबेट के एक दिन बाद उत्तरी कैरोलिना में एक रैली में बाइडन ने अपनी उम्र और उससे होने वाली मुश्किलों पर जवाब दिया।

उन्होंने कहा, 'मैं जानता हूं कि मैं एक युवा व्यक्ति नहीं हूं। मैं पहले की तरह चल नहीं सकता। मैं पहले की तरह सहजता से नहीं बोलता। मैं पहले की तरह बहस नहीं करता। अगर मुझे पूरे दिल और आत्मा से विश्वास होता कि मैं यह काम नहीं कर सकता तो दोबारा मैदान में नहीं उतरता, क्योंकि जो दांव पर लगा है वह बहुत बड़ा है।' बहस के दौरान उनकी लड़खड़ाहट और गलत प्रतिक्रियाओं ने मतदाताओं को चिंतित कर दिया है। लोगों का मानना है कि वह चार साल के दूसरे कार्यकाल के लिए फिट नहीं होंगे। यही कारण है कि बहस के बाद CNN के पोल में 33 फीसदी लोगों ने ही बाइडन को चुना। बाकी 67 फीसदी ट्रंप के पक्ष में रहे।

ट्रंप का प्रदर्शन रहा बेहतर

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए टेलीविजन पर प्रसारित पहली बहस देखने वाले ज्यादातर लोगों की नजर में मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन के मुकाबले पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रदर्शन बेहतर रहा। यह वर्ष 2020 की उस स्थिति के उलट है, जब बहस देखने वालों ने 81 वर्षीय डेमोक्रेट (बाइडन) को उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी ट्रंप के मुकाबले बेहतर उम्मीदवार के रूप में देखा था। व्हाइट हाउस में दूसरा कार्यकाल पाने के इच्छुक बाइडन बहस के दौरान लड़खड़ाते नजर आए जिससे डेमोक्रेट के शीर्ष नेताओं के बीच इस बात को लेकर खतरे की घंटी बज गई है कि क्या मौजूदा राष्ट्रपति अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले के कठिन महीनों के दौरान शीर्ष पर रह सकते हैं।

ट्रंप और बाइडन में क्या हुई बहस

पांच नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर दोनों नेताओं के बीच बृहस्पतिवार को करीब 90 मिनट तक आक्रामक बहस हुई। इस दौरान अर्थव्यवस्था, आव्रजन, विदेश नीति, गर्भपात और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर राष्ट्रपति बाइडन और रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के भावी उम्मीदवार माने जा रहे 78-वर्षीय ट्रंप के बीच वार-पलटवार देखने को मिला। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को झूठा और अमेरिका के इतिहास का सबसे खराब राष्ट्रपति करार दिया। ट्रंप ने कहा, ‘हम एक तीसरी दुनिया के देश जैसे हैं और यह शर्म की बात है। अब हमारा सम्मान नहीं किया जाता।’ ट्रंप ने देश की समस्याओं को मैक्सिको के साथ लगती दक्षिण-पश्चिमी अमेरिकी सीमा पार करने वाले प्रवासियों की आमद से भी जोड़ा और कहा कि वे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अपने 2017-2021 के कार्यकाल के बारे में कहा, ‘हमारे पास दुनिया की सबसे सुरक्षित सीमा थी। लेकिन अब यह दुनिया की सबसे खतरनाक जगह है।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.