हापुड़ में पति-पत्नी व बेटी ने किया सुसाइड, बेटे को अफसर बनाने की चाहत में कर्ज लिया, रोज हो रहे थे अपमानित

Updated on 03-09-2024 10:14 AM

 हापुड़। बेटे को अफसर बनाने की चाहत में एक परिवार कर्ज में ऐसा फंसा कि मौत के बाद ही निकल पाया। कच्चे मकान के एक कमरे के मकान में पति-पत्नी और बेटी ने आत्महत्या कर ली। इसी के साथ ही बेटे को अफसर बनते देखने की चाहत का दर्दनाक अंत हो गया।

बेटे रिंकू ने बताया कि पिता संजीव राणा के तीन भाई है। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है। एक ही मकान पूरा परिवार साथ रहता है। कमरा एक ही है। उसमें ही पिता संजीव राणा, माता प्रेमवती, बहन पायल व भाई पिंटू के साथ हम सब लोग रहते थे।

दिन-रात मजदूरी कर काबिल बनाने का देखा था सपना

माता-पिता मजदूरी कर हम भाई-बहनों को पढ़ाना लिखाना चाहते थे। तीन बच्चों को आज के दौर में पढ़ाना बहुत ही कठिन हो रहा था, लेकिन फिर वह यह सब कर रहे थे। पिंटू पढ़ाई में कुछ खास नहीं था। उसका मन भी नहीं लग रहा था, तो उसने पढ़ाई बीच में ही छोड़कर पिता के साथ काम करना शुरू कर दिया।

पापा की आस मुझसे थी। वह चाहते थे कि मैं आगे पढ़ूं, जिससे परिवार के लिए चुनौतियां कम हो सकें। मैं भी उनका बोझ कम करना चाहता था, इसलिए पढ़ाई के साथ ट्यूशन भी दे रहा था।

पापा ने कहा कि तू एमबीए कर ले, जिससे अच्छी नौकरी लग जाएगी। फीस इतनी ज्यादा थी कि हिम्मत ही नहीं हो पा रही थी, लेकिन उन्होंने कैपिटल फाइनेंस कंपनी से 3.50 लाख का कर्ज ले लिया। उसके बाद मैंने गाजियाबाद के एक कॉलेज में एडमीशन ले लिया।

सालों से सूदखोरों से अपमान झेल रहे थे पापा

पापा ने एक दूसरी फाइनेंस कंपनी से 1.50 लाख का कर्ज और लिया था। मम्मी ने भी स्वयं सहायता समूह से पैसा उठाया था। यह कर्ज उन्होंने मकान को गिरवी लेकर लिया था। किस्त देने में अगर एक दिन भी लेट हो गए, तो सूदखोर 1180 रुपये की पेनल्टी लगा देते थे। कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा था। सब बहुत ज्यादा परेशान थे। पापा और मम्मी ने बहुत अपमान झेला था।

चाचा ने भैंस बेचकर दिए थे 50 हजार रुपए

पापा बहुत ज्यादा परेशान थे। एक दिन चाचा रामकुमार को अपना दर्द सुनाते-सुनाते वह बच्चों की तरह रो पड़े। यह देखकर उनसे रहा नहीं गया, तो उन्होंने अपनी भैंस बेचकर पापा को 50 हजार रुपये दे दिए।

पेनल्टी लेने की जानकारी नहीं- पुलिस

ज्ञानंजय सिंह, एसपी ने कहा कि पेनल्टी लगाए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है। संजीव राणा के बेटों से पूछताछ की जा रही है। मामले की शिकायत करने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.