बालपुर में भूखहड़ताल खत्म, तहसीलदार ने दिया सड़क-स्कूल मरम्मत का आश्वासन

Updated on 21-08-2026 06:03 PM

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सरसिवां तहसील के बालपुर में 14 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन भूखहड़ताल प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने जर्जर स्वामी आत्मानंद स्कूल की मरम्मत और पेंड्रावन-बालपुर-कोसीर सड़क के सुधार का भरोसा आंदोलनकारियों को दिया।

ग्रामीणों और विद्यार्थियों की विभिन्न मांगों को लेकर 17 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा था। आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में जर्जर सड़क की मरम्मत और स्कूल भवन की स्थिति सुधारना शामिल था।

पूर्व विधायक और सरपंच भी भूखहड़ताल पर बैठे
मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच 19 अगस्त से पूर्व विधायक चंद्रदेव राय और सरधाभांठा सरपंच विशाल भी भूखहड़ताल पर बैठ गए थे। लगातार आंदोलन के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपना प्रतिनिधि भेजा।

तहसीलदार ने आंदोलनकारियों से चर्चा कर उनकी मांगों को लेकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। विशेष रूप से जर्जर स्वामी आत्मानंद स्कूल की मरम्मत और पेंड्रावन-बालपुर-कोसीर मार्ग के सुधार का भरोसा दिए जाने के बाद आंदोलनकारियों ने भूखहड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया।

अब अमल का इंतजार

प्रशासन के आश्वासन के बाद आंदोलन तो समाप्त हो गया, लेकिन अब ग्रामीणों की नजर इस बात पर है कि मांगों पर जमीनी स्तर पर कार्रवाई कब शुरू होती है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क और स्कूल से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन को जल्द पूरा किए जाने की उम्मीद है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 August 2026
दुर्ग। विगत दिवस कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त अवैध शराब बिक्री की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर  अभिजीत सिंह ने त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर  सिंह द्वारा दिए…
 21 August 2026
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में बीएससी द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी विषय की परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में अब FIR दर्ज कर ली गई है। कृषि…
 21 August 2026
भिलाई l छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ की विशेष आम सभा व कार्यकारी समिति के चुनाव में अरविंदर सिंग खुराना को सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ का अध्यक्ष चुना गया।…
 21 August 2026
दुर्ग। विश्व प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से भिलाई के जयंती स्टेडियम में चल रही शिव महापुराण कथा में कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ पर…
 21 August 2026
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह ने शहर के विकास को गति देने तथा नागरिकों से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों की…
 21 August 2026
रायपुर। वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में इन्द्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर में वन…
 21 August 2026
रायपुर। राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों का योगदान सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र विकास के बिना विकसित राज्य की कल्पना संभव नहीं है। इसी सोच को आधार…
 21 August 2026
रायपुर। शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और किसी भी परिस्थिति में बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए शासन स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी…
 21 August 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं अपनी पारंपरिक दक्षता और स्थानीय संसाधनों को आजीविका के अवसरों में बदल रही हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम…
Advt.