हुमायूं सईद: पाकिस्तान का सबसे अमीर एक्टर, प्रभास और रणबीर कपूर से भी अधिक संपत्ति, पर SRK के आगे फुस्स
Updated on
06-03-2025 05:59 PM
क्या आप जानते हैं कि हुमायूं सईद पाकिस्तान के सबसे अमीर एक्टर है? इन्हें पाकिस्तान का शाहरुख खान कहा जाता है। किंग खान से हुमायूं की तुलना भी की जाती है, पर उनकी नेट वर्थ और अमीरी के आगे ये एकदम फुस्स हैं। हालांकि हुमायू सईद अमीरी के मामले में फवाद खान, माहिरा खान और शान शाहिद जैसे पाकिस्तानी स्टार्स से कहीं आगे हैं। हुमायूं सईद आज की तारीख में पाकिस्तान के न सिर्फ टॉप के स्टार हैं, बल्कि वहां के सबसे अमीर एक्टर भी हैं।
हॉलीवुड के बाद बॉलीवुड को सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री माना जाता है, जो हर साल करोड़ों की फिल्में और अन्य प्रोजेक्ट्स बनाता है। पाकिस्तानी फिल्मों और टीवी शोज को लेकर भी काफी क्रेज बढ़ा है। कई पाकिस्तानी स्टार्स की भारत से लेकर अन्य देशों में काफी फैन फॉलोइंग है। इनमें फवाद खान से लेकर माहिरा खान और मावरा हुसैन जैसे नाम शामिल हैं। कई स्टार्स तो काफी अमीर हैं, जिनमें से एक हैं हुमायूं सईद।
हुमायूं सईद पाकिस्तान के सबसे अमीर एक्टर, इतनी है नेट वर्थ
'सियासत' की रिपोर्ट के मुताबिक, हुमायूं सईद की नेट वर्थ 50 मिलियन डॉलर है। अगर इसे पाकिस्तानी रुपये में कन्वर्ट करें तो यह 1380 करोड़ और भारतीय करंसी के हिसाब से 435 करोड़ रुपये है। इतनी नेट वर्थ के साथ हुमायूं सईद, फवाद खान, माहिरा खान, माया अली और शान शाहिद से आगे निकल गए हैं। जहां माहिरा खान की नेट वर्थ 58 करोड़, माया अली की 120 करोड़ रुपये, शान शाहिद की 163 करोड़ और फवाद खान की 47 करोड़ रुपये है।
अमीर होते हुए भी शाहरुख से पीछे, रणबीर और प्रभास से आगे
हुमायूं सईद भले ही पाकिस्तान के सबसे अमीर एक्टर हों, पर भारत के सबसे अमीर स्टार शाहरुख खान के आगे एकदम फुस्स हैं। हालांकि, रणबीर कपूर और प्रभास जैसे स्टार्स से वह काफी अमीर हैं और पड़ोसी मुल्क में इनके नाम का सिक्का चलता है। वहीं रणबीर की नेट वर्थ 345 करोड़ रुपये और प्रभास की नेट वर्थ 241 करोड़ रुपये है।
हुमायूं सईद कैसे बने पाकिस्तान के सबसे अमीर एक्टर?
पर सोचने वाली बात यह है कि आखिर हुमायूं सईद पाकिस्तान के सबसे अमीर एक्टर कैसे बने? कैसे उन्होंने टॉप स्टार फवाद खान को भी पीछे छोड़ दिया? तो बता दूं कि हुमायूं सईद एक फिल्म के लिए करोड़ों में फीस लेते हैं। इसके अलावा वह प्रोड्यूसर हैं और प्रोडक्शन हाउस 'सिक्स सिग्मा प्लस प्रोडक्शंस' के मालिक भी हैं। इसके अलावा वह कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स भी कर चुके हैं, जिनसे तगड़ी कमाई की।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…