बेंगलुरु में स्टार्टअप हब में भीषण आग, 140 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान
Updated on
15-01-2025 05:14 PM
बेंगलुरु: बेंगलुरु की इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी में स्थित लाइफ साइंसेज इनक्यूबेशन हब बैंगलोर बायोइनोवेशन सेंटर में मंगलवार शाम को भीषण आग लग गई। इससे कई स्टार्टअप कंपनियों को नुकसान पहुंचा है। इस आग के कारण करीब 140 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। माना जा रहा है कि आग दूसरी मंजिल पर स्थित एक स्टार्टअप लैबोरेटरी से शुरू हुई। इस आग के कारण दूसरी मंजिल पूरी तरह नष्ट हो गई जबकि पहली मंजिल और ग्राउंड फ्लोर को काफी नुकसान पहुंचा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार द्वारा चलाए जाने वाले Bangalore Bioinnovation Centre में लगी आग से 120 से अधिक लैब्स को नुकसान पहुंचा है। इन सेंटर एक अत्याधुनिक ट्रांसलेशनल रिसर्च एंड एंटरप्रेन्योरशिप सेंटर है जिसमें लाइफ साइंसेज से जुड़ी सभी स्टार्टअप कंपनियों की जरूरतों को पूरा किया जाता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक सिक्योरिटी गार्ड ने दूसरी मंजिल पर स्थित एक लैब में आग देखी और फायर डिपार्टमेंट की हेल्पलाइन को कॉल किया।
किन कंपनियों को पहुंचा नुकसान
फायर विभाग की तीन गाड़ियों को आग बुझाने में करीब पांच घंटे का समय लगा। पुलिस का कहना है कि केमिकल रिएक्शन या शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। फैसिलिटी में अधिकांश लैब्स एक्सपेरीमेंट के लिए एथेनॉल का यूज करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस आग के कारण कई स्टार्टअप कंपनियों को नुकसान पहुंचा है। इनमें Fermbox, Phyxx 44, Ajitha Prodrug, Galore Tx, Ikesia, Immunitas और Yokogawa शामिल हैं। साथ ही कई अन्य स्टार्टअप भी इससे प्रभावित हुए हैं।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…