हुबली मर्डर केस- नेहा की फैमिली से मिले अमित शाह:कहा- हर हाल में न्याय मिलेगा, जरूरत पड़ी तो CBI जांच होगी

Updated on 02-05-2024 12:56 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार (1 मई) को कांग्रेस पार्षद निरंजन हीरेमथ से मुलाकात की और उनकी बेटी नेहा को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। शाह ने कहा कि हर हाल में न्याय मिलेगा। अगर जरूरत पड़ी तो मामला CBI को सौंपा जाएगा।

नेहा मर्डर केस के बारे में बताते हुए कांग्रेस पार्षद ने अमित शाह को FIR की कॉपी दी। साथ ही कहा कि ऐसे मामलों में मौत की सजा होनी चाहिए और 90 से 120 दिनों में केस का निपटारा होना चाहिए।

इससे पहले 23 अप्रैल को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी नेहा के परिवार से मुलाकात की थी। उन्होंने भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया था।

फैयाज खोंडुनाईक ​​​​​​ने 18 अप्रैल को हुबली के बीवीबी कॉलेज कैंपस में नेहा हिरेमथ ​​​​​​की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। नेहा कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी थी। वह MCA फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। फैयाज उसका पूर्व क्लासमेट था। फिलहाल आरोपी CID की हिरासत में है।’

भाजपा अध्यक्ष नड्‌डा ने CBI जांच की मांग की
जेपी नड्‌डा ने 23 अप्रैल को निरंजन हिरेमथ से मुलाकात कर उनकी बेटी नेहा की हत्या पर दुख जताया था। मुलाकात के बाद नड्‌डा ने कहा था कि अगर राज्य सरकार इस केस को CBI को ट्रांसफर करती है तो, भाजपा इसमें साथ देगी। नड्‌डा ने कहा कि नेहा के पिता ने भी CBI जांच की मांग की है, क्योंकि उन्हें राज्य की पुलिस पर भरोसा नहीं है।

वहीं, निरंजन हिरेमथ ने बताया था कि नेहा की हत्या को लेकर मैंने पुलिस को 8 लोगों के नाम दिए थे। उन्होंने एक को भी अब तक नहीं पकड़ा है। अगर वे आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकते, तो केस CBI को दे दें। कमिश्नर महिला होने के बाद भी एक लड़की की हत्या को गंभीरता से नहीं ले रही हैं। वे किसी दबाव में काम कर रही हैं। मेरा विश्वास अब टूट रहा है।

नेहा की हत्या को सही ठहराने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
हुबली पुलिस ने 20 अप्रैल को नेहा की हत्या को सही ठहराने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि नेहा और फैयाज रिश्ते में थे। दोनों की तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा था- 'नेहा-फैयाज ट्रू लव, जस्टिस फॉर लव'। दोनों आरोपियों की खिलाफ कुछ हिंदूवादी लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई थी।

फैयाज की मां बोलीं- मेरे बेटे ने जो किया उससे सिर शर्म से झुक गया
आरोपी फैयाज खोंडुनाईक की मां मुमताज ने कहा कि नेहा के साथ बहुत बड़ा अन्याय हुआ है। वह अच्छी लड़की थी। मेरे बेटे ने जो किया, उससे हमारा सिर शर्म से झुक गया है। उसने बहुत बड़ी गलती की है। उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मुमताज ने पीड़ित परिवार और राज्य के लोगों से माफी मांगी। हालांकि, उन्होंने लव-जिहाद के दावों से इनकार किया।

पेशे से टीचर आरोपी की मां मुमताज ने कहा कि फैयाज और नेहा एक दूसरे से प्यार करते थे। मुझे एक साल पहले दोनों के रिश्ते के बारे में पता चला था। दोनों शादी करना चाहते थे। मेरे बेटे ने मुझे नेहा के बारे में बताया था। तब मैंने पहले उसे अपने करियर पर ध्यान देने को कहा था।

वहीं, फैयाज के पिता बाबा साहेब सुबानी ने कहा कि फैयाज को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जिससे कोई भी भविष्य में ऐसी कोई चीज करने की हिम्मत न करे। मैं हाथ जोड़कर नेहा के परिवार से माफी मांगता हूं। वह मेरी बेटी जैसी थी। नेहा और फैयाज एक-दूसरे से प्यार करते थे और रिलेशनशिप में थे। फैयाज ने मुझसे कहा था कि वह नेहा से शादी करना चाहता है, लेकिन मैंने मना कर दिया था।

सुबानी ने बताया कि वे और उनकी पत्नी पिछले 6 साल से अलग रह रहे थे। फैयाज अपनी मां के साथ रहता था और पैसों की जरूरत पड़ने पर ही उन्हें कॉल करता था। उनकी फैयाज से आखिरी बार तीन महीने पहले बात हुई थी। करीब 8 महीने पहले नेहा के परिवार ने उन्हें कॉल करके बताया था कि फैयाज नेहा को परेशान कर रहा है।

लड़की के पिता बोले- यह लव जिहाद नहीं है तो क्या है?
नेहा के पिता निरंजन हिरेमथ ने बेटी की हत्या को लव-जिहाद का मामला बताया है। उन्होंने दावा किया कि आरोपी ने उनकी बेटी को फंसाने की योजना बनाई थी। वे उसे धमकी दे रहे थे, लेकिन हमारी लड़की ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

दूसरी तरफ, राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लव-जिहाद के दावों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह हत्या निजी कारणों से की गई है और राज्य में कानून व्यवस्था बिल्कुल दुरुस्त है।

आरोपी ने लड़की पर चाकू से शरीर पर 7 वार किए थे
पुलिस ने बताया कि नेहा और फैयाज एक दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों बीसीए के दौरान क्लासमेट थे। नेहा ने उसका प्रपोजल ठुकरा दिया था, जिसके कारण फैयाज ने घटना को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, घटना 18 अप्रैल के शाम 5 बजे की है। CCTV फुटेज में दिखा कि नेहा कॉलेज कैंपस से बाहर जा रही थी। इसी दौरान फैयाज उसके सामने आ गया। दोनों के बीच पहले कुछ बातचीत हुई, इसके बाद फैयाज ने नेहा पर चाकू से हमला कर दिया।

पहली बार चाकू लगते ही नेहा जमीन पर गिर गई। फिर फैयाज ने उस पर एक के बाद एक छह बार चाकू से वार किए। हमले के बाद फैयाज ने भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ छात्रों ने उसका पीछा किया और पकड़ लिया।

कॉलेज के स्टाफ और दूसरे स्टूडेंट्स नेहा को अस्पताल ले गए। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.