कैसे निकलेगा वेनेजुएला का तेल, कंपनियों ने बिगाड़ दिया ट्रंप का खेल

Updated on 10-01-2026 12:57 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला से तेल निकालने के लिए बड़ी योजना बनाई है। इसी सिलसिले में उन्होंने शुक्रवार को अमेरिका और यूरोप की बड़ी तेल कंपनियों के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने वेनेज़ुएला में बड़े पैमाने पर तेल निकालने के 100 अरब डॉलर निवेश करने का प्रस्ताव रखा। लेकिन इन कंपनियों ने वेनेज़ुएला में अरबों डॉलर का निवेश करने का कोई बड़ा वादा नहीं किया। इसकी वजह यह रही कि ट्रंप प्रशासन वेनेज़ुएला की लंबी अवधि की स्थिरता को लेकर जो योजना बताई, उस पर कंपनियों को गहरा संदेह था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्सॉनमोबिल के सीईओ डैरेन वुड्स ने अधिकारियों से साफ-साफ कहा कि वेनेज़ुएला में ट्रेड करना असंभव है। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के हटने के बाद वहां अफरातफरी का माहौला है। माना जा रहा है कि अगले कई साल तक वहां यही स्थिति रहने वाली है। वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है। लेकिन वुड्स ने कहा कि वहां कई कानूनी और व्यावसायिक ढांचे स्थापित करने होंगे। उसके बाद ही पता चल पाएगा कि कंपनियों को वहां अपने निवेश पर किस तरह का रिटर्न मिलेगा।

इंडस्ट्री की डिमांड

बैठक में मौजूद कई अन्य कंपनियों के अधिकारियों ने भी वेनेजुएला में निवेश का कोई ठोस वादा नहीं किया। उनका कहना था कि तेल उत्पादन बढ़ाने के लिए कई साल लग जाएंगे और इस काम को शुरू करने से पहले इंडस्ट्री को व्यापक सुरक्षा और वित्तीय गारंटी चाहिए। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सरकार सिक्योरिटी की गारंटी देने को तैयार हे लेकिन वह ऑयल प्रोजेक्ट्स के लिए पैसे नहीं दे सकती। वेनेजुएला का तेल उत्पादन का तरीका दशकों पुराना है और प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए भारी निवेश की जरूरत है।जाने-माने तेल निवेशक और ट्रंप के समर्थक हेरोल्ड हैम ने कहा कि वेनेजुएला में काफी चुनौतियां हैं। बहुत बड़ा निवेश करने की जरूरत है, इस पर हम सब सहमत हैं और निश्चित रूप से हमें इसे पूरा करने के लिए समय चाहिए। इंडस्ट्री की ओर से मिली इस ठंडी प्रतिक्रिया से वेनेजुएला में ट्रंप के हस्तक्षेप को और जटिलता का सामना करना पड़ सकता है। ट्रंप वेनेजुएला के राजनीतिक नेतृत्व और तेल-आधारित अर्थव्यवस्था दोनों को बदलना चाहते हैं।

ट्रंप की दलील

ट्रंप ने शुक्रवार को जोर देकर कहा कि वेनेजुएला की अंतरिम नेता डेल्सी रोड्रिगेज अमेरिकी कंपनियों को देश में वापस लाने के उनके प्रयासों में मदद करेंगी। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला जल्द ही इतना स्थिर हो जाएगा कि कंपनियां लंबी अवधि का निवेश कर सकेंगी। उन्होंने देश के विशाल तेल भंडार की खूबियां बताईं और कंपनियों से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा, "अगर आप नहीं जाना चाहते हैं, तो बस मुझे बता दें, क्योंकि मेरे पास 25 लोग हैं जो आज यहां नहीं हैं और जो आपकी जगह लेने को तैयार हैं।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
Advt.