तबाह हो रही इकॉनमी में कैसे करें कमाई? रिच डैड पुअर डैड वाले रॉबर्ट कियोसाकी ने बताया फॉर्म्यूला
Updated on
20-12-2025 01:36 PM
नई दिल्ली: प्रसिद्ध लेखक और निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी का मानना है कि दुनिया एक बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ रही है। 'रिच डैड पुअर डैड' लिखने वाले कियोसाकी के अनुसार अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा हाल ही में ब्याज दरों में कटौती और क्वांटिटेटिव ईजिंग (QE) के संकेत बड़े पैमाने पर पैसा छापने का रास्ता खोल रहे हैं। उनका दावा है कि इससे भारी महंगाई (हाइपर-इन्फ्लेशन) आएगी। कियोसाकी ने एक बार फिर सोने, चांदी, बिटकॉइन और एथेरियम जैसी रियल एसेट्स में अपना विश्वास जताया है।
कियोसाकी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है। इसका टाइटल है, 'दुनिया की अर्थव्यवस्था तबाह होने पर अमीर कैसे बनें।' उन्होंने लिखा, 'फेड ने दुनिया को अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में बता दिया है। फेड ने ब्याज दरें कम कर दी हैं... जो QE (क्वांटिटेटिव ईजिंग) या नकली पैसा छापने वाली मशीन चालू करने का संकेत है। इसे लैरी लेपार्ड 'द बिग प्रिंट' कहते हैं।'
हाइपर-इन्फ्लेशन
कियोसाकी का मानना है कि यह आर्थिक दिशा उन आम लोगों पर बहुत बुरा असर डालेगी जो बढ़ती कीमतों के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी, 'इससे हाइपर-इन्फ्लेशन होगा... जो तैयार नहीं हैं, उनके लिए जीवन बहुत महंगा हो जाएगा।' इस संभावित गिरावट से बचने के लिए कियोसाकी हार्ड एसेट्स खरीदने की सलाह देते हैं। उन्होंने कहा, 'मेरी सलाह वही है... ज्यादा से ज्यादा रियल सोना, चांदी, बिटकॉइन और एथेरियम खरीदें।'इसी पोस्ट में उन्होंने बताया कि FED की ब्याज दर में कटौती की घोषणा के बाद उन्होंने हाल ही में और चांदी खरीदी है। उन्होंने बताया कि 2024 में चांदी की कीमत $20 प्रति औंस थी, लेकिन उनका मानना है कि यह जल्द ही बहुत बढ़ सकती है। उन्होंने कहा, 'चांदी आसमान छूने वाली है, शायद 2026 तक $200 प्रति औंस तक पहुंच जाए।' शुक्रवार को चांदी की कीमत पहली बार 67 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई। इस साल चांदी की कीमत में 133 फीसदी तेजी आ चुकी है।
चांदी की कीमत
कियोसाकी ने स्वीकार किया कि उन्हें वास्तव में और चांदी खरीदने की जरूरत नहीं थी, लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी खरीदारी सिद्धांत और लंबे समय के विश्वास पर आधारित है। उन्होंने कहा, 'क्या मुझे और चांदी खरीदने की जरूरत थी? नहीं। मुझे बस अपने ही सरकार द्वारा ठगा जाना पसंद नहीं है और जब नकली अर्थव्यवस्था तबाह होगी, तब मैं और अमीर बनूंगा।' कियोसाकी लंबे समय से कीमती धातुओं और क्रिप्टोकरेंसी जैसी एसेट्स के मुखर समर्थक रहे हैं।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…