दिल्ली की बीजेपी सरकार में मंत्री बने कपिल मिश्रा कितने अमीर? जानें सीएम रेखा गुप्ता के मुकाबले कितनी है नेटवर्थ

Updated on 21-02-2025 12:50 PM
नई दिल्ली: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट का भी गठन हो गया है। बीजेपी की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गई हैं। रेखा गुप्ता के साथ 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। मंत्रीमंडल में प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं। सभी करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।

बात अगर बीजेपी के फायरब्रांड नेता कपिल मिश्रा की करें तो यह भी कम अमीर नहीं हैं। कपिल मिश्रा करावल नगर से विधायक बने हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के मनोज कुमार त्यागी को 23,355 वोटों से हराया। कपिल मिश्रा को बीजेपी की दिल्ली सरकार में लॉ एंड जस्टिस, लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट, डेवेलपमेंट, आर्ट एंड कल्चर, लैंग्वेज, टूरिज्म विभाग दिया गया है।

कभी AAP के नेता थे कपिल

कपिल मिश्रा कभी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता हुआ करते थे। वह आम आदमी पार्टी में भी विधायक रह चुके हैं। साल 2015 का चुनाव जीतने के बाद अरविंद केजरीवाल ने उन्हें जल और पर्यटन मंत्री बनाया, लेकिन बाद में उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। साल 2019 में वे बीजेपी में शामिल हो गए। कपिल मिश्रा अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं।

कितनी है कपिल मिश्रा की नेटवर्थ?

कपिल मिश्रा की कुल संपत्ति 1.06 करोड़ रुपये है। उन पर 48.57 लाख रुपये का कर्ज है। माई नेता के मुताबिक 2023-24 में उनकी इनकम 7.05 लाख रुपये रही। 2022-23 में उनकी इनकम 5.15 लाख रुपये रही। उनके पास एक लाख रुपये कैश हैं। बैंकों में उनके और उनकी पत्नी के अकाउंट्स में 3,53,700 रुपये जमा हैं। बॉन्ड्स, डिबेंचर्स और शेयरों में उनके निवेश की वैल्यू 1,65,982 रुपये है।

कितनी है सीएम रेखा गुप्ता की नेटवर्थ?

रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति 5.31 करोड़ रुपये है। वहीं उन पर 1.20 करोड़ रुपये का लोन व अन्य देनदारियां हैं। रेखा गुप्ता की कमाई वित्त वर्ष 2023-24 में 6.92 लाख रुपये, 2022-23 में 4.87 लाख रुपये और 2021-22 में 6.51 लाख रुपये रही। रेखा गुप्ता के पास मारुति XL6 (2020 मॉडल) कार है। इसकी कीमत करीब 4.33 लाख रुपये बताई गई है। उनके पति मनीष गुप्ता की कमाई काफी ज्यादा है। मनीष गुप्ता ने 2023-24 में 97.33 लाख रुपये कमाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.