मलाइका अरोड़ा की उम्र कितनी है? बहन अमृता अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस के बीच बता दिया सच
Updated on
25-10-2025 01:36 PM
मलाइका अरोड़ा के 23 अक्टूबर को मनाए बर्थडे के बाद से सोशल मीडिया पर उनकी उम्र को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। हर कोई जानना चाह रहा है कि मलाइका की उम्र अभी कितनी है? यह चर्चा एक्ट्रेस के 2019 के कुछ सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होने के बाद शुरू हुई। इस कन्फ्यूजन को अब मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने क्लियर किया है। उन्होंने बताया है कि मलाइका की उम्र कितनी है।
हाल ही मलाइका अरोड़ा ने अपना बर्थडे मनाया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए तो लोगों का दिमाग चकरा गया। सभी लोग मलाइका का 50वां बर्थडे मना रहे थे। उनके केक पर 50 लिखा हुआ था। इसी बीच सोशल मीडिया पर 2019 के कुछ पुराने पोस्ट सामने आए, जिनमें दावा किया गया कि मलाइका ने तब अपना 46वां बर्थडे मनाया था। उस हिसाब से देखा जाए, तो अब 2025 में मलाइका का 52वां बर्थडे होना चाहिए।
अमृता अरोड़ा ने बताई मलाइका की असली उम्र, शेयर किया पोस्ट
इन अटकलों को अब अमृता अरोड़ा ने विराम लगाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखा और साथ में बताया कि मलाइका की उम्र कितनी है। उन्होंने मलाइका के केक की तस्वीर शेयर की, जिस पर 50 लिखा हुआ था। साथ में अमृता ने लिखा, '50 साल की उम्र के इतने सालों के लिए। आखिरकार तुम 50 साल की हो गई, मेरी प्यारी बहन।'
अमृता ने दिखाई थी बर्थडे की झलक, मलाइका ने भी उम्र को लेकर शेयर किया यह पोस्ट
इस तरह अमृता ने कन्फर्म कर दिया कि मलाइका की उम्र 50 साल है। मलाइका का बर्थडे गोवा में मनाया गया था। इसका एक वीडियो अमृता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसमें मलाइका एक दोस्त के साथ 'छैयां छैयां' गाने पर डांस करती नजर आ रही थीं। वहीं, मलाइका ने भी अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर कीं। साथ ही उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया था, जिसमें किसी ने लिखा था, 'इतने साल तक 53 साल की रहने के बाद आखिरकार तुम 50 साल की हो गईं।'
'थामा' में आइटम सॉन्ग में नजर आईं मलाइका
मलाइका के करियर की बात करें, तो वह एक्टिंग से तो कई साल से दूर हैं, पर रियलिटी शोज जज करती हैं। इसके अलावा वह हाल ही 'थामा' में एक आइटम सॉन्ग में नजर आईं, जो खूब वायरल हो रहा है।
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के…
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने आज रविवार को कोंडागांव जिले के दहिकोंगा स्थित तेंदूपत्ता फड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तेंदूपत्ता की गुणवत्ता देखी और…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का कलेक्टर जितेंद्र यादव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया…
अम्बिकापुर। प्रदेश सरकार की ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ सरगुजा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत बनकर उभरी है। इस योजना के विस्तार से…
अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की युवाओं के लिए प्रदेश सरकार की नीतियां संबल प्रदान कर रही हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के धौरपुर क्षेत्र की…
दुर्ग। राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा एक व्यापक एवं प्रभावी वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन 25 अप्रैल को किया गया। इस अवसर…
बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त बेमेतरा जिला बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन से उच्चोखिम…
सूरजपुर। श्रीमती विनीता वार्नर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन एवं सचिव सुश्री पायल टोपनो के कुशल दिशानिर्देशन में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर…
भोपाल। मुंबई से भोपाल आ रही एयर इंडिया की उड़ान में अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षित लैंडिंग के बाद मुंबई से आए यात्री उतर…