बनते घर-पूरे होते सपने : प्रधानमंत्री आवास सहित विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हुए वाल्बा नरसू

Updated on 05-09-2025 12:44 PM

बीजापुर। हमारे आस-पास ऐसी बहुत सी महिलाएं देखने को मिल जाती हैं, जो जीवन में चुनौंतियों का सामना करते हुए मजबूत बनी है। महिलाओं में अद्वितीय संघर्ष क्षमताएं हैं, ऐसे ही संगमपल्ली निवासी एकल महिला वाल्बा नरसू की कहानी हैं। पति के मृत्यु उपरांत अपने दूधमुहें बच्चे के साथ झोपड़ी और टपकती छत में पक्के आवास का सपना और अपने बच्चे को पालन -पोषण करने के साथ ही पढ़ाने-लिखाने की चुनौंती आसान नहीं थी। 

वाल्बा नरसू की इस संघर्ष में साथ मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का। आवास मिलने की खुशी उनके आंखों में झलकती है, श्रीमती वाल्बा नरसू ने अपने आवास को प्यार से सजाया है, साफ-सुथरा घर, आंगन में गेंदे के फूल की खुशबू सुखद एहसास देते हैं।

श्रीमती वाल्बा नरसू की शादी 2005 में हुई थी, इनके पति स्व श्री वाल्बा सुबैया की मृत्यु 2016 में हो गई। पति खोने को दुख तो था ही साथ में पुत्र अंसुमन के लालन-पालन की जिम्मेदारी भी थी। नरसू बताती हैं उन दिनों उनके पास कच्ची मिटटी का मकान था, जिसमें बारिश के दिनों में छत टपकने के साथ सांप - बिच्छू का भी भय बना रहता था। टपकती छत के नीचे बच्चे को गोद में लेकर रोती थी कि अंसुमन के पिता होते तो हम लोग भी अपना पक्का मकान बनाकर ठीक से रहते। मेरे आधा एकड़ खेत है जिसमें मै धान लगाती हूं एवं मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रही थी।

प्रधानमंत्री आवास योजना से 1 लाख 30 हजार रूपये की लागत से आवास की स्वीकृति मिली। जैसे ही पहली किश्त मिली मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, चूंकि मेरी वर्षों पुराने सपने के सााकार होने का समय आ गया था। मैं जल्द से जल्द आवास बनाने के लिए काम शुरू किया। जैसे जैसे आवास बनने लगा वैसे वैसे किश्त की राशि भी मेरे खाते में आती गई। आवास के साथ मुझे शौचालय भी स्वीकृत हुआ है। मेरे सपनों का आवास जब पूरा हुआ तो इसमें रंगरोगन कर आंगन में फूल भी लगाये हैं। वास्तव में प्रधानमंत्री आवास योजना हम जैसे गरीब महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। मुझे उज्जवला योजना अंतर्गत गैस सिलेंडर और चूल्हा भी मिला है। मेरा बेटा आज 10 वर्ष का हो गया है। उसे अच्छे से पढ़ाना चाहती हूं, वो वर्तमान में आत्मानंद स्कूल मद्देड़ में 5 वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.