Housefull 5 में अनूठा होगा क्‍लाइमेक्‍स, फिल्‍म में एक नहीं दो-दो 'द एंड', अलग-अलग शो में होगा अलग-अलग हत्‍यारा

Updated on 28-05-2025 02:03 PM
'हाउसफुल 5' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह फिल्‍म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, रंजीत और जॉनी लीवर जैसे फिल्‍म में 19 बड़े स्‍टार्स की फौज है। मंगलवार को ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्‍म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने एक अनोखा और मजेदार खुलासा किया है। साजिद ने बताया कि इस फिल्‍म में एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग क्‍लाइमेक्‍स हैं। जी हां, यानी फिल्‍म एक पर उसका 'द एंड' दो अलग-अलग तरीके से हुआ है।

नाडियाडवाला ने बताया, 'मेरे दिमाग में यह आइडिया 30 साल से घूम रहा है कि अगर मैंने कभी थ्रिलर बनाया, तो एक्स-फ़ैक्टर क्या होगा? अगर खलनायक की पहचान गुप्त रखी जाए तो लोग थिएटर से कैसे बाहर निकलेंगे? मैंने इस फिल्‍म के लिए एक ऐसी कहानी लिखी है, जिसमें हर थिएटर में एक अलग हत्यारा होगा। इसलिए अगर आप इसे गेयटी (मुंबई का थ‍िएटर) में देखेंगे, तो इसमें एक हत्यारा होगा। अगर आप इसे गैलेक्सी (मुंबई का थ‍िएटर) में देखेंगे, तो क्‍लाइमेक्‍स दूसरा होगा। पीवीआर स्क्रीन नंबर 4 में आपको एक अलग हत्यारा दिखाई देगा, और पीवीआर स्क्रीन नंबर 5 में कोई और ही हत्‍यारा निकलेगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.