Honey Bunny का ट्रेलर 2 रिलीज, देसी जेम्स बॉन्ड बनीं सामंथा, लोग बोले- अब वरुण को चमकने का मौका मिला

Updated on 29-10-2024 12:46 PM
सामंथा रूथ प्रभु और वरुण धवन स्टारर सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो चुका है। एक्शन से भरपूर ये सीरीज देसी जेम्स बॉन्ड जैसा फील दे रही। इस सीरीज के दूसरे ट्रेलर ने पूरी कहानी को साफ कर दिया है।

ये कहानी हनी (समांथा) और बनी (वरुण धवन) की है। हनी कभी फिल्मों में काम किया करती थी, लेकिन बनी से हुई मुलाकात ने सबकुछ बदलकर रख दिया।

ट्रेलर की शुरुआत बनी यानी वरुण की झलकियो से


ट्रेलर की शुरुआत बनी की झलकियों से होती है, जिसमें वो कहता है- हमें पता है कि हम कुछ बुरा कर रहे हैं, लेकिन कर देते हैं लॉयल्टी के लिए। वहीं हनी अपनी बेटी के कानों पर हेडफोन लगा देती हैं और कहती हैं- ये गाना सुनो और बाहर मत निकलना। तभी उनके घर पर किसी बदमाश की एंट्री होती है, जिससे हनी अकेले निपट लेती है। बेटी कहती है कि आपने तो कहा था कि आप एक्ट्रेस थीं।

हनी यानी सामंथा बेटी को सुनाती है अपनी कहानी


फिर वो बताती हैं कि वो बनी से मिलीं और सबकुछ बदल गया। बनी ने उन्हें ट्रेन किया ताकि वो एजेंट बन सकें। बेटी पूछती है- जेम्स बॉन्ड की तरह? इसपर वो कहती हैं- हां, जेम्स बॉन्ड की तरह ही। फाइनली हनी अपनी बेटी को बताती है कि बनी उसके पापा हैं। इसी के साथ दोनों मिलकर कई लोगों के साथ मारधाड़ करते दिख रहे हैं। एक तरह से कहानी साफ हो चुकी है, जोड़ी नई दिख रही है, एक्शन भी है और स्पाई भी...तो लोगों का एक्साइटमेंट भी खूब दिख रहा है।

लोगों ने कहा- ये ओरिजनल सिटाडेल से कहीं बेहतर है

इस ट्रेलर को देखकर लोगों ने कहा है- फाइनली वरुण को प्रॉपर शाइन होने का मौका मिला है। मुझे यकीन है कि वो बनी के रूप में कमाल कर दिखाएंगे। एक ने कहा- ये ओरिजनल सिटाडेल से कहीं बेहतर है। एक और फैन ने कहा है- ये सभी इंडियन फिल्मों और सीरीज के लिए
एक मिसाल बनने वाली है।

प्राइम वीडियो पर 7 नवंबर, 2024 को रिलीज


प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही इस सीरीज का डायरेक्शन राज और डीके ने किया है। इसे सीता आर. मेनन, और राज और डीके द्वारा लिखा गया है। इसे D2R फिल्म्स और अमेजन MGM स्टूडियो ने बनाया है। रूसो ब्रदर्स की कंपनी AGBO ने इसका निर्माण किया है। एंथनी रूसो, जो रूसो, एंजेला रूसो-ओटस्टोट और स्कॉट नेमेस AGBO का हिस्सा हैं और डेविड वेइल, जिन्होंने हंटर्स पर काम किया था, इस सीरीज़ और सिटाडेल यूनिवर्स में सभी प्रोडक्शन के इन चार्ज हैं। मिडनाइट रेडियो भी एक एग्जेक्यूटिव प्रड्यूसर है। सीरीज़ में वरुण धवन और समांथा लीड रोल में हैं। इस सीरीज में के के मेनन और सिमरन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार और काशवी मजूमदार शामिल हैं। ये सीरीज प्राइम वीडियो पर 7 नवंबर, 2024 को रिलीज किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.