पोरा महोत्सव व किसान उत्सव में शामिल हुए गृह मंत्री शर्मा

Updated on 25-08-2025 02:20 PM

दुर्ग, प्रदेश के गृह एव जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा 23 अगस्त की देर रात्रि धमधा विकासखंड के ग्राम मड़ियापार पहुंचे। वे यहां पर आयोजित तीन दिवसीय पोरा महोत्सव एव किसान उत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। गृह मंत्री शर्मा ने इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। उन्होंने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में ग्रामवासियों को छत्तीसगढ़ के संस्कृति से जुड़े पारंपरिक  त्यौहार पोरा की बधाई एव शुभकामनाएं दी।

जिले  के प्रभारी मंत्री शर्मा ने ग्रामवासियों की मांग पर  ग्राम मड़ियापार में मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु 50 लाख रुपए देने की घोषणा किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोकपर्व को महोत्सव के रूप में मनाने के लिए आयोजकों को साधुवाद दिया।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े पोरा तिहार को ग्राम मड़ियापार के लोग विगत कई वर्षों से महोत्सव के रूप में मनाते आ रहे है। आयोजन का यह 62वां वर्ष है। महोत्सव में बैल सजावट, बैल दौड़, गेड़ी दौड़, कब्बड्डी,  रस्सी खिंच, फुगड़ी, सुवा नृत्य, कुर्सी दौड़ और धीमी सायकल रेस  की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।

इस अवसर पर राज्य तेल घानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, सरपंच जनिता निषाद, महोत्सव के संयोजक डॉ. सुनील साहू एवं अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.