बड़ेराजपुर में प्रधानमंत्री आवासों में किया गया गृह प्रवेश

Updated on 06-11-2025 01:23 PM

कोण्डागांव। राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) के ऐतिहासिक अवसर पर 01 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के 3.51 लाख नवनिर्मित आवासों में सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कोण्डागांव जिले के 5556 परिवारों के जीवन में नई शुरूआत हुई।

राज्यभर में एक साथ आयोजित इस उत्सव में हजारों परिवारों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। 1 नवम्बर को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं रजत जयंती के अवसर पर जनपद पंचायत बडेराजपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों को एक उपहार दिया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत बढेराजपुर में 1010 आवासों का गृह प्रवेश किया गया। जिससे पुरे क्षेत्र में उत्साह और खुशीयों का माहौल था।

हितग्राहियों के चेहरे पर खुशीयों देखते ही बन रहा था। वर्षों से कच्चे मकानों में जीवन व्यतित कर रहे इन परिवारों के लिये यह कोई त्यौहार से कम नहीं था। अब वे सम्मान पूर्वक जीवन यापन कर सकते है। आवास केवल ईंट सीमेंट ढांचा ही नही है इसमें लाभार्थीयों का भविष्य सुरक्षित भी है।

हितग्राहियों को केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा गृह प्रवेश  कराया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लखेश्वर यादव, ब्लाक समन्वयक, तकनीकी सहायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्र उपस्थित थे। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबी के लिये एक वरदान के सामान है। यह एक सम्मानजनक जीवन की शुरूवात भी है। इस सामुहिक गृह प्रवेश से जनपद पंचायत बडेराजपुर को विकास के पथ पर एक नई पहचान दी हैं। जिससे स्पष्ट होता है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं सफलतापूर्वक जमीन पर उतर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.