फराह खान इस वक्त 'सिलेब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आ रही हैं, जिसे वह जज कर रही हैं। हाल ही उन्होंने शो के एक एपिसोड में होली को लेकर ऐसा कमेंट किया, जिसपर यूजर्स भड़क गए। फराह ने कहा था कि सारे छपरी लोगों का फेवरेट फेस्टिवल होली होता है। यह कमेंट यूजर्स को नागवार गुजरा और वो फराह को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। फराह ने 'सिलेब्रिटी मास्टरशेफ' में जो कहा था, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।यह एक BTS वीडियो है, जिसमें पीछे एक्टर गौरव खन्ना और शेफ विकास खन्ना आपस में बात करते नजर आ रहे हैं। वहीं फराह खान कैमरे में देखकर कह रही हैं- सारे छपरी लोगों का पसंदीदा त्योहार होली ही होता है। ये याद रखना।'
फराह खान पर भड़के यूजर्स- हिम्मत है तो ईद पर भी ज्ञान दें
फराह के इस कमेंट पर उनकी खूब किरकिरी हो रही है। कुछ यूजर्स ने जहां इसे वाहियात बताया तो वहीं कुछ ने फराह खान से माफी मांगने की डिमांड की। एक यूजर ने लिखा, 'होली को 'छपरी लड़कों' का त्योहार बताने वाली फराह खान में हिम्मत है तो यही ज्ञान ईद पर भी दे! हिंदू त्योहारों का अपमान करना सेक्युलरिज़्म नहीं, मानसिक दिवालियापन है। माफी मांगो, वरना जनता जवाब देना जानती है।''फराह ने फिर 'ओम शांति ओम' में क्यों होली मनाई?'
एक यूजर ने ट्वीट किया, 'अगर होली छपरियों के लिए है, तो फिर फराह ने क्यों शाहरुख खान की 'ओम शांति ओम' में होली मनाई थी?''ईद पर कुछ बोला तो विवाद हो जाएगा'
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अब हम ईद पर कुछ बोल देंगे तो विवाद हो जाएगा।'