महिलाओं के हित में ऐतिहासिक निर्णय, भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50% की कमी का व्यापक स्वागत

Updated on 17-04-2026 11:46 AM

एमसीबी। राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा महिलाओं के नाम पर होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी करने के ऐतिहासिक निर्णय का जिले सहित पूरे प्रदेश में व्यापक स्वागत किया जा रहा है। सरकार का यह कदम महिलाओं को संपत्ति अर्जन के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। 

सरकार का मानना है कि इस निर्णय से अधिक से अधिक महिलाएं अपने नाम पर जमीन एवं मकान खरीदने के लिए आगे आएंगी, जिससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि परिवार और समाज में उनकी भागीदारी भी बढ़ेगी। यह पहल महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने वाली साबित हो सकती है। इसी क्रम में मनेन्द्रगढ़ विकासखंड की निवासी जयंती शुक्ला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा लिए गए इस फैसले की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के हित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के निर्णय से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा और वे समाज में अपनी मजबूत पहचान बना सकेंगी। 

जयंती शुक्ला ने आगे कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी लगातार महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ महिलाओं को सीधे तौर पर मिल रहा है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद भी दिया। उल्लेखनीय है कि इस निर्णय के चलते राज्य सरकार को लगभग 153 करोड़ रुपये के राजस्व की कमी होने का अनुमान है, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे महिलाओं में संपत्ति के प्रति स्वामित्व की भावना बढ़ेगी और वे आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनेंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.