स्टेडियम में नहीं थी बीमार बहन, लेकिन हर रन उसके नाम, अभिषेक शर्मा ने शतक से भेजा प्यार

Updated on 22-04-2026 02:57 PM
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार शतीय पारी खेली। 68 गेंदों में 10 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 135 रन रन ठोक डाले। यह टी20 क्रिकेट में उनका 9वां शतक है। इसके साथ ही आईपीएल 2026 में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके सिर पर ऑरेंज कैप भी आ गया है।

अभिषेक ने बहन को डेडिकेट की सेंचुरी

अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम नहीं आई थीं। अभिषेक ने बताया कि इन्फेक्शन की वजह से वह नहीं आ पाईं। इसी वजह से अभिषेक ने अपनी सेंचुरी उन्हें डेडिकेट की। प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेने के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा, 'मेरे माता-पिता यहां हैं। यह एक बहुत ही खास पल है। मेरी बहन आज यहाँ नहीं है, क्योंकि उसे कोई इन्फेक्शन हो गया था। तो यह उसके लिए भी है।'

बैटिंग के लिए आसान नहीं था विकेट

शतकीय पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा ने बताया कि भले ही हैदराबाद ने 242 रन ठोक दिए लेकिन विकेट बैटिंग के लिए आसान नहीं था। उन्होंने कहा- जब हम विकेट पर उतरे, तो मुझे लगा कि यह थोड़ा धीमा है। इसलिए हमें अपनी रणनीति फिर से बनानी पड़ी और हमारे दिमाग में समीकरण चल रहे थे। इसलिए मैं बस पावरप्ले का पूरा फायदा उठाना चाहता था, जैसा कि मैं हमेशा कोशिश करता हूं। सच कहूं तो इस खास मैदान पर रन बनाना हमेशा से ही एक बहुत ही खास पल रहा है।

कप्तान और कोच को भी क्रेडिट दिया

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 2024 सीजन से ही बेखौफ क्रिकेट खेल रही है। अभिषेक शर्मा ने कप्तान और कोच को इसका क्रेडिट दिया। उन्होंने कहा- टीम के कोच और कप्तान का खास जिक्र करना चाहूंगा, जब वे आपको ऐसी स्थिति देते हैं जहां आप बस खुलकर खेल सकते हैं। एक युवा खिलाड़ी के तौर पर मुझे लगता है कि तीन साल पहले, शायद यही बात मेरे मन में थी। मैं हमेशा अपना टैलेंट दिखाना चाहता था लेकिन इसके लिए आपको कप्तान और कोच का साथ मिलना बहुत जरूरी है। इसलिए मुझे लगा कि 2024 में सनराइजर्स में जो माहौल था, वह हम सभी के लिए गेम-चेंजर साबित हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
 22 July 2026
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
Advt.