हिंदुस्तान यूनिलीवर की 13 तिमाहियों में सबसे मजबूत ग्रोथ लेकिन शेयरों में भारी गिरावट, जान लीजिए वजह

Updated on 28-07-2026 02:35 PM
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 3% की गिरावट आई। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट ₹2,673 करोड़ रहा, जो एनालिस्ट्स के अनुमान से कम है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹2,756 करोड़ था। कंपनी का कहना है कि पिछले साल की इसी अवधि में उसके वन-ऑफ टैक्स क्रेडिट मिला था।
हालांकि इस दौरान कंपनी का ऑपरेशन्स से रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले 10.2% बढ़कर ₹17,149 करोड़ रहा जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में ₹15,552 करोड़ था। जून तिमाही में HUL ने 10% की अंडरलाइंग सेल्स ग्रोथ दर्ज की। इसमें वॉल्यूम और कीमत दोनों का बराबर योगदान रहा। यह कंपनी की पिछली 13 तिमाहियों में सबसे मजबूत ग्रोथ है।

शेयर की चाल

इस तिमाही के लिए EBITDA सालाना आधार पर 8% बढ़कर ₹3,947 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹3,640 करोड़ था। हालांकि, कंपनी की इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के अनुसार, EBITDA मार्जिन 23.4% से 40 बेसिस पॉइंट्स घटकर 23% रह गया। नतीजे आने के बाद कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई। बीएसई पर कंपनी का शेयर 2,060.55 रुपये पर आ गया जो इसके 52 हफ्ते के लो के करीब है।HUL का शेयर पिछले सत्र में 2,174.75 रुपये पर बंद हुआ था और आज फ्लैट खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान यह 2,212 रुपये तक उछला। रिजल्ट आने के बाद इसमें काफी गिरावट आई। दोपहर 12.00 बजे यह 4.73% गिरावट के साथ 2071.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 2,682.41 रुपये और न्यूनतम स्तर 2,023.05 रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
 28 July 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के करेंसी सिस्‍टम को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने वाला है। जल्द ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये…
 28 July 2026
नई दिल्ली: देश की इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही देश में अमीरों की संख्या भी बढ़ रही है। असेसमेंट ईयर 2025-26 के इनकम टैक्स…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
Advt.