अनिल अंबानी की कंपनी खरीदने के लिए हिंदुजा ग्रुप को लेना पड़ रहा कर्ज, जानिए क्या है प्लान

Updated on 21-06-2024 01:01 PM
नई दिल्ली: कर्ज में डूबे उद्योगपति अनिल अंबानी (Anil Ambani) की कंपनी रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) को खरीदने के लिए हिंदुजा ग्रुप (Hinduja Group) के पसीने छूट रहे हैं। पहले खबर आई थी कि बैंकों ने उसे कर्ज देने से मना कर दिया है। ग्रुप ने अब दो रूपी बॉन्ड ऑफरिंग के जरिए 7,300 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इससे जुटाई गई कुछ राशि का इस्तेमाल रिलायंस कैपिटल के एक्विजिशन में किया जाएगा। ग्रुप ने इसकी जिम्मेदारी Barclays Plc और 360 ONE को दी है। इन कंपनियों ने पिछले हफ्ते सिंडिकेशन प्रोसेस शुरू कर दी है और एक महीने के भीतर डील होने की उम्मीद है। इस बारे में हिंदुजा ग्रुप, Barclays Plc और 360 ONE ने कोई टिप्पणी नहीं की।

इस बीच एनसीएलटी ने रिलायंस कैपिटल की सफल बोलीदाता और हिंदुजा ग्रुप की कंपनी आईआईएचएल की समाधान प्रक्रिया पूरा करने की समयसीमा बढ़ाने वाली याचिका पर सुनवाई 25 जून तक स्थगित कर दी है। इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड ने अनिल अंबानी की फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी रिलायंस कैपिटल के कर्ज समाधान के लिए सफल बोली लगाई थी। उसे 27 मई, 2024 तक इस प्रोसेस को पूरा करना था लेकिन कंपनी ने डेडलाइन को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है। आईआईएचएल की याचिका पर एनसीएलटी ने गुरुवार को सुनवाई की और मामले को 25 जून को लिस्ट करने का निर्देश दिया। रिलायंस कैपिटल ने शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी। एनसीएलटी इस मामले की सुनवाई 13 जून को भी कर चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
Advt.