दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर गृह मंत्रालय में हाईलेवल मीटिंग खत्म:शाह, रेखा गुप्ता और IB चीफ शामिल हुए

Updated on 28-02-2025 01:43 PM

दिल्ली की कानून-व्यवस्था को लेकर गृह मंत्रालय में हाईलेवल मीटिंग खत्म हो गई है। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, CM रेखा गुप्ता, दिल्ली के गृहमंत्री आशीष सूद, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, IB चीफ समेत कई बड़े अधिकारी शामिल हुए।

इधर, दिल्ली विधानसभा सत्र के चौथे दिन आज स्वास्थ्य विभाग की CAG रिपोर्ट पेश होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पब्लिक हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन से जुड़ी रिपोर्ट को सदन पटल में रखेंगी।

इससे पहले CM रेखा गुप्ता ने 25 फरवरी को सदन में दिल्ली शराब नीति पर CAG रिपोर्ट पेश की थी। रिपोर्ट में AAP की गलत शराब नीति की वजह से 2002 करोड़ रुपए नुकसान की बात सामने आई थी।

इस बीच विधानसभा से सस्पेंड AAP विधायकों ने आज राष्ट्रपति से मिलने के लिए समय मांगा है। गुरुवार को AAP के 22 विधायकों ने 6 घंटे से ज्यादा विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। 25 फरवरी को LG के अभिभाषण के दौरान AAP विधायकों ने नारेबाजी की। इसके बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने 22 विधायकों में से 21 को 3 मार्च तक निलंबित कर दिया था।

इधर, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा- शीशमहल की जांच होगी। पिछली सरकार की तरफ से फॉलोअप नहीं होने की वजह से कई प्रोजेक्ट्स की लागत दोगुनी हो गई है। हम 2000 करोड़ रुपए के शराब नीति घोटाले पर सदन में चर्चा करेंगे।

विपक्ष के बगैर भाजपा ने डिप्टी स्पीकर चुना 

गुरुवार को सत्र के तीसरे दिन विपक्ष के बगैर भाजपा ने 6 बार के विधायक मोहन सिंह बिष्ट को विधानसभा का डिप्टी स्पीकर चुना। CM रेखा गुप्ता ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसका समर्थन किया। बिष्ट मुस्तफाबाद से विधायक हैं। हालांकि, इससे पहले सदन में मौजूद एकमात्र AAP विधायक अमानतुल्लाह खान ने स्पीकर से कहा था कि हमारे साथियों को विधानसभा में बुला लीजिए। डिप्टी स्पीकर का चुनाव होना है तो उसमें विपक्ष का होना भी जरूरी है।

14 CAG रिपोर्ट्स पेश हो सकती हैं 

24 फरवरी से शुरू हुआ दिल्ली विधानसभा सत्र पहले 27 फरवरी को खत्म होने वाला था। हालांकि, बाद में सत्र को 3 मार्च तक बढ़ाया गया है। इस दौरान विधानसभा में 14 कंप्ट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया (CAG) रिपोर्ट पेश हो सकती हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.