तीसरी बार झारखंड की कमान संभालेंगे हेमंत सोरेन:​​​​​​​7 जुलाई को ले सकते हैं शपथ, कैबिनेट में बदलाव की संभावना नहीं

Updated on 04-07-2024 11:10 AM

करीब छह महीने बाद एक बार फिर से झारखंड की कमान हेमंत सोरेन संभालेंगे। बुधवार को तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम में विधानसभा चुनाव से 4 महीने पहले सीएम चंपाई सोरेन ने शाम 7.20 बजे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और 45 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा।

खबर है कि 7 जुलाई को हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हेमंत तीसरी बार झारखंड के सीएम बनेंगे। अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन के बाद वो तीसरे नेता हैं, जो तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे।

बुधवार को इस्तीफे पर कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि कांग्रेस और गठबंधन दलों की इच्छा है कि हेमंत सोरेन फिर से राज्य की बागडोर संभालें। इसपर चंपाई सोरेन ने कहा कि गठबंधन का जो फैसला था, उसी के अनुसार मैंने काम किया। वहीं, हेमंत सोरेन ने कहा कि चंपाई जी ने अपनी बात कह दी है। ये गठबंधन का फैसला है।

मंत्रिमंडल बदलाव की संभावना नहीं, बदल सकता है चंपाई का दायित्व

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार में मंत्रिमंडल में बदलाव की संभावना नहीं है। कांग्रेस के कोटे के मंत्रियों के नाम में फेरबदल नहीं होंगे। मंत्रिमंडल में एक सीट पहले से खाली है। इस्तीफा देने के बाद चंपाई शायद मंत्री न रहें। हालांकि उन्हें झामुमो का कार्यकारी अध्यक्ष या राज्य समन्वय समिति का चेयरमैन का अतिरिक्त दायित्व सौंपा जा सकता है।

2 फरवरी 2024 को वे सीएम बने थे चंपाई सोरेन

बता दें कि इस साल जनवरी में जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को जेल जाना पड़ा था। इसके बाद चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिली थी। 2 फरवरी 2024 को वे सीएम बने थे। वहीं, अब हेमंत सोरेन जमानत पर जेल से बाहर आ गए है। ऐसे में एक बार फिर से हेमंत सोरेन सीएम के तौर पर वापसी कर सकते हैं।

सर्वसम्मति के बाद लिया गया निर्णय

चंपाई सोरेन ने कहा कि हमारे गठबंधन की बात है, दल के अंदर विचार करके निर्णय लिया जाता है। जब हमलोगों ने नेतृत्व परिवर्तन किया था, मुझे दायित्व सौंपा गया था। अब हेमंत सोरेन जेल से बाहर आ गए है। गठबंधन में शामिल घटक दलों ने हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुनने का निर्णय लिया। इसके बाद हमने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस के दबाव में चंपाई का इस्तीफा?

सियासी गलियारे में चर्चा है कि चंपाई सरकार में कांग्रेस मंत्रियों-विधायकों का काम उतनी सहजता से नहीं हो रहा था, जितना हेमंत के कार्यकाल में हुआ करता था। कांग्रेस के साथ झामुमो के कई विधायकों का दबाव भी बदलाव को लेकर था। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर हेमंत सोरेन से जेल में मिले भी थे। सोनिया गांधी ने भी सोमवार को हेमंत से बातचीत कर अपनी भावना से अवगत करा दिया था। सोनिया की सलाह थी कि लोकसभा चुनाव में झारखंड में इंडिया ब्लॉक को जो कामयाबी मिली है, उसके पीछे हेमंत सोरेन का ही चेहरा रहा है। इसलिए विधानसभा चुनाव भी उनके चेहरे पर लड़ा जाना चाहिए। इंडिया ब्लॉक को लगता था कि चंपाई सोरेन के सीएम रहते वोटर कन्फ्यूज हो सकते हैं।

गठबंधन नेताओं के दबाव में चंपाई को पद से इस्तीफा देना पड़ा। सत्ता के गलियारे में यह भी चर्चा है कि हेमंत सोरेन खुद भी सीएम बनना चाह रहे थे। नेतृत्व परिवर्तन के फैसले से चंपाई खुश नहीं हैं। विधायक दल की बैठक में उनके चेहरे पर इसका तनाव साफ दिख रहा था, लेकिन उन्होंने पार्टी के एक अनुशासित सिपाही के तौर पर बतौर सीएम पांच माह काम किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.