हेमा मालिनी ने शाहरुख खान को मुंह पर ही कह दिया था बदसूरत, लुंगी पहने धर्मेंद्र वहीं बैठकर पढ़ रहे थे अखबार

Updated on 01-11-2025 01:51 PM
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का सफर बहुत फिल्मी रहा है। मुंबई में सबसे लैविश प्रॉपर्टी के मालिक होने से लेकर इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार बनने तक, एक्टर ने वाकई बहुत लंबा सफर तय किया है। हाल ही मे एक इंटरव्यू में प्रोड्यूसर विवेक वासवानी ने एक्टर के बारे में बात की, और उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा सुनाया कि कैसे एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने शाहरुख को फिल्म 'दिल आशना है' के लिए साइन किया था।

शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन के मौके पर विवेक वासवानी ने 'रेडियो नशा' से बातचीत की और शाहरुख के करियर के कई किस्से साझा किए। उन्होंने उस दौर को याद किया जब शाहरुख उनके साथ रह रहे थे और अपना पहला ब्रेक पाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान विवेक को हेमा मालिनी का एक फोन आया और सफर और भी दिलचस्प हो गया।

हेमा मालिनी का फोन आया

विक्की ने बताया, 'उसी दिन मुझे एहसास हुआ कि मैं इंडस्ट्री में हूं। हेमा मालिनी ने मेरे घर पर फोन किया और मेरे पिता ने फोन उठाया। उन्होंने अपना परिचय दिया और पूछा कि क्या विवेक वासवानी हैं? पिता ने पूछा, कि हेमा मालिनी कौन? तो जवाब आया, हेमा मालिनी, सुपरस्टार। फिर उन्होंने आकर मुझे जगाया और मुझे कॉलर से पकड़कर कहा कि हेमा मालिनी फोन पर हैं।'

शाम 5 बजे हेमा मालिनी ने घर बुलाया

विक्की ने आगे बताया कि हेमा मालिनी ने शाहरुख के बारे में पूछा और कहा कि एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में उनसे बात करना चाहती थीं। एक्ट्रेस बोलीं, 'वो शाहरुख खान, क्या वो अभी भी तुम्हारे घर पर सो रहा है? मैंने हामी भपी तो उन्होंने मुझसे कहा कि उसे जगाओ। मैंने उसका कॉलर पकड़ा और जाकर उनसे बात की तो एक्ट्रेस ने शाम 5 बजे घर आने के लिए कहा।'

लुंगी पहन धर्मेंद्र पढ़ रहे थे अखबार

विक्की और शाहरुख जब एक्ट्रेस के घर गए तो दोनों बहुत घबराए हुए थे। हालंकि प्रोजेक्ट ने एक्टर को हेमा के सामने बेचने की पूरी कोशिश की थी। उन्होंने बताया, 'हम दो छोटे चूहों की तरह उनके घर गए, और कोई हमारे सामने लुंगी में बैठकर अखबार पढ़ रहा था। हम उसे पहचान नहीं पाए, लेकिन जब उसने अखबार नीचे रखा, तो हमें एहसास हुआ कि वह धर्मेंद्र थे। हेमा जी आईं और शाहरुख से बोलीं कि तुम बहुत बदसूरत हो। मैंने उनसे पूछा कि वह क्या चाहती हैं तो वह बोलीं- आमिर खान और सलमान खान ने मना कर दिया है। मैंने कहा कि उन्हें राकेश रोशन और रमेश सिप्पी ने साइन किया है। जबकि ये झूठ था।'

हेमा मालिनी ने 50,000 ऑफर किए

हेमा मालिनी ने उनसे कहा, 'मैं तुम्हें 50,000 रुपये दूंगी और मैं हेमा मालिनी हूं इसलिए कोई सवाल नहीं।' विवेक ने कहा कि एक्ट्रेस की फिल्म में पहले से ही जितेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती, दिव्या भारती अमृता सिंह, डिंपल कपाड़िया और कबीर बेदी थे। और ये 1992 में रिलीज हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.