बिलासपुर में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी:जून से अब तक 618 मिलीमीटर वर्षा, कोटा पूरा, वातावरण में नमी का असर

Updated on 03-08-2024 12:25 PM

बिलासपुर जिले में शुक्रवार को दिनभर हल्की बूंदाबांदी हुई और बादल छाए रहे। इसके चलते सर्द हवाएं चलती रही। जिले में जून से अब तक 618 मिलीमीटर वर्षा हुई है। जिससे बारिश का कोटा फुल हो गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को बिलासपुर सहित संभाग के कई जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

जिले में वातावरण में नमी के प्रभाव से कुछ जगहों पर बूंदाबांदी और हल्की वर्षा भी दर्ज की गई। इस मानसून में पहली बार सावन में खंड वर्षा की स्थिति देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 12.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। हालांकि, जिस तरह से मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था। पिछले दो दिनों में उस तरह बारिश नहीं हुई है।

रात में हुई रिमझिम बारिश

गुरुवार को रिमझिम बारिश होने से दिनभर बादल छाए रहे और शाम को ठंडी हवाएं चलने लगी। लेकिन, तेज बारिश नहीं हुई। रात में भी हल्की बारिश से वातावरण में नमी की वजह से तेज बारिश की स्थिति बनी हुई है।

सामान्य से 3.7 डिग्री कम हुआ तापमान

शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्द मौसम के चलते दिन का तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री कम रहा।

आज और कल तेज बारिश की संभावना

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एचपी चंद्रा के मुताबिक, अगले एक-दो दिनों में बिलासपुर संभाग के कई जिलों में तेज वर्षा की संभावना है। उनका कहना है कि वातावरण में नमी बढ़ी है, जिससे मौसम के अस्थिर रहने की संभावना है।

यह स्थिति विशेष रूप से किसानों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि अच्छी बारिश उनकी फसल के लिए अनुकूल साबित हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बिलासपुर संभाग के कुछ जगहों में तेज वर्षा की संभावना जताई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.