7 अप्रैल से ‘स्वस्थ बस्तर अभियान’ की शुरुआत:हर व्यक्ति की होगी मुफ्त जांच

Updated on 04-04-2026 11:42 AM
जगदलपुर, बस्तर संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए 7 अप्रैल से “स्वस्थ बस्तर अभियान” का आगाज किया जा रहा है। इस मेगा हेल्थ ड्राइव के तहत संभाग के सभी सात जिलों में हर नागरिक की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की जाएगी और उसका डिजिटल हेल्थ प्रोफाइल तैयार किया जाएगा।

इस अभियान का लक्ष्य 100% आबादी को हेल्थ कवरेज में लाना है, ताकि भविष्य में इलाज की निरंतरता बनी रहे और गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान हो सके। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने गांव, टोला और पारा स्तर तक पूरी मैपिंग कर ली है। मेडिकल टीमें घर-घर पहुंचकर लोगों की जांच करेंगी, जिससे कोई भी व्यक्ति इस अभियान से छूट न जाए।

गंभीर मरीजों को तुरंत बड़े अस्पतालों में रेफर

जांच के दौरान अगर किसी व्यक्ति में गंभीर बीमारी के लक्षण मिलते हैं, तो उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज में रेफर किया जाएगा। इससे इलाज में देरी नहीं होगी।

हर नागरिक का बनेगा डिजिटल हेल्थ प्रोफाइल

अभियान की खास बात यह है कि हर व्यक्ति का डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इससे भविष्य में मरीज का पूरा मेडिकल इतिहास उपलब्ध रहेगा और इलाज आसान होगा।

एनआईसी सॉफ्टवेयर से रियल-टाइम मॉनिटरिंग

पूरे अभियान की निगरानी के लिए एनआईसी का विशेष सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें दर्ज डेटा के जरिए राज्य स्तर पर रोजाना प्रगति की रियल-टाइम मॉनिटरिंग होगी। अभियान की कमान राज्य स्तर की कोर टीम के हाथ में होगी। डॉ. सुरेंद्र पामभोई के नेतृत्व में पूरी रणनीति लागू की जाएगी, जबकि जिलों में अलग-अलग प्रभारी अधिकारी जिम्मेदारी संभालेंगे।

दुर्गम इलाकों पर फोकस, जंगलों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा

वन क्षेत्रों और पहुंचविहीन इलाकों के लिए अलग रणनीति बनाई गई है, ताकि दूर-दराज के लोग भी जांच से वंचित न रहें। बस्तर की स्थानीय बोलियों में प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग अभियान से जुड़ सकें। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं और डायग्नोस्टिक किट की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि जांच और इलाज में कोई दिक्कत न हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.