16000 एनआरएचएम कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Updated on 26-08-2025 01:46 PM

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एनआरएचएम (राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन) के 16 हजार कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर बीते छह दिनों से हड़ताल पर हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण, प्रसूता सेवाएं, डिलीवरी, लैब जांच और आपातकालीन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। मरीज इलाज के लिए भटक रहे हैं, लेकिन सरकार बेफिक्र बैठी है और अब तक हड़ताल समाप्त करने की कोई ठोस पहल नहीं की गई।

दीपक बैज ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री को लोगों की तकलीफ से कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस ने मांग की कि सरकार तत्काल एनआरएचएम कर्मचारियों की मांगों पर निर्णय ले और हड़ताल समाप्त कराए।

नकली दवाओं का अड्डा बना प्रदेश – दीपक बैज

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ नकली दवाओं का अड्डा बन चुका है। सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में सप्लाई की गई दवाओं की गुणवत्ता जांच में फेल पाई गई है। दर्जनभर से अधिक जिला अस्पतालों में दी जा रही दवाएं मानकविहीन साबित हुईं। उन्होंने कहा कि इन दवाओं से मरीजों की हालत सुधरने के बजाय बिगड़ रही है, लेकिन सरकार दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आते ही नकली दवाओं का कारोबार बढ़ जाता है। रमन सिंह के कार्यकाल में अंखफोड़वा कांड और नसबंदी कांड जैसे मामले हुए थे, और अब एक बार फिर वही दौर लौट आया है।

त्यौहारों पर ट्रेन रद्द करना जनता के साथ अन्याय

त्यौहारों के बीच रेलवे द्वारा 22 यात्री गाड़ियों को रद्द किए जाने पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज किया। दीपक बैज ने कहा कि तीजा और गणेशोत्सव जैसे अवसरों पर जब लोग अपने गांव-घर लौटते हैं, तब यात्री सेवाओं का बाधित होना जनता के साथ सीधा अन्याय है। उन्होंने मांग की कि रद्द की गई सभी ट्रेनों को तत्काल बहाल किया जाए।

ड्रग्स कारोबार को संरक्षण का आरोप

राज्य में लगातार बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थ पकड़े जाने की घटनाओं पर कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान से ड्रग्स रायपुर तक पहुंच रहे थे। ऐसे में यह खुलासा होना चाहिए कि इस अवैध कारोबार को संरक्षण कौन दे रहा था।

दीपक बैज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में ड्रग्स कारोबार लगभग समाप्त कर दिया गया था, लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद मात्र दो साल में प्रदेश नशे की गिरफ्त में आ गया है। उन्होंने कहा कि राजधानी में खुलेआम ड्रग्स का बिकना सत्ता के संरक्षण के बिना संभव नहीं है और जनता के सामने सच्चाई लाई जानी चाहिए। कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि एनआरएचएम कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त कराने, नकली दवाओं की सप्लाई रोकने, रद्द हुई यात्री गाड़ियों को बहाल करने और ड्रग्स कारोबार में शामिल संरक्षकों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.