गाली देता है... ये कहते हुए ट्रक वाले का कॉलर पकड़कर भिड़ गए थे गौतम गंभीर, टीममेट का खुलासा

Updated on 16-09-2024 04:39 PM
टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर एग्रेसिव रवैये के लिए जाने जाते हैं। राहुल द्रविड़ की विदाई के बाद टीम इंडिया का कोच पद संभालते ही गौतम गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में कई बदलाव किए। जहां द्रविड़ को उनके शांत और कूटनीतिक स्वभाव के लिए जाना जाता था, वहीं गंभीर का आक्रामक रवैया कोचिंग में एक नया पहलू लाएगा। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने हाल ही में गौतम गंभीर के बारे में एक ऐसी बात बताई है, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं।

एक पॉडकास्ट में आकाश चोपड़ा ने गंभीर के क्रिकेट के शुरुआती दिनों का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। दिल्ली के लिए गंभीर के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर कर चुके आकाश चोपड़ा प्लेइंग इलेवन में अक्सर गंभीर के साथ ओपनिंग पोजिशन के लिए ही प्रतिस्पर्धा करते थे। गंभीर का करियर आगे बढ़ गया जबकि चोपड़ा कभी भी लंबे समय तक टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए। सिर्फ 10 टेस्ट के बाद ही उनके करियर का अंत हो गया।

आकाश चोपड़ा ने गंभीर की जो कहानी सुनाई, वो आपका भी दंग कर देगी। चोपड़ा की माने तो गंभीर की एक बार बीच सड़क पर ट्रक ड्राइवर के साथ तीखी बहस हो गई। बकौल चोपड़ा, 'गौतम वह शख्स है, जिसने एक बार दिल्ली में एक ट्रक ड्राइवर से झगड़ा किया था। वह अपनी कार से बाहर निकला और ड्राइवर का कॉलर पकड़ने के लिए ट्रक पर चढ़ गया क्योंकि उसने गलत मोड़ ले लिया था और गाली दे रहा था। मैंने कहा, 'गौती, क्या हैं? आप क्या कर रहे हैं?'

गौतम गंभीर जब खेला करते थे तब भी मैदान पर कई बार विरोधी खिलाड़ियों से भिड़ जाते। आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान रहे विराट कोहली से उनकी तकरार जगजाहिर है। बाद में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर के रूप में विराट कोहली के साथ एकबार फिर उनकी तीखी झड़प हो गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
Advt.