सीहोर रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर, तालाब की बाउंड्री से टकराकर पलटी

Updated on 23-03-2026 03:02 PM

भोपाल: खजूरीसड़क क्षेत्र स्थित सीहोर रोड पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में टूर एंड ट्रैवल एजेंसी संचालक गौरव सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद दोस्त सुयष चौधरी घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जंगल में घुसी अनियंत्रित कार

जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और जंगल की ओर मुड़ गई। कार ने कई पेड़ों को टक्कर मारी, जिसमें एक पेड़ उखड़ गया। इसके बाद भी कार की रफ्तार कम नहीं हुई और वह तालाब की बाउंड्री के पिलर से टकराकर पलट गई।

इंदौर जा रहे थे दोनों युवक

खजूरीसड़क थाना पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय गौरव सिंह अवधपुरी स्थित श्रीराम वाटिका कॉलोनी के निवासी थे और ऑनलाइन टूर एंड ट्रैवल एजेंसी चलाते थे। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब एक बजे वह अपने दोस्त सुयष चौधरी के साथ रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने इंदौर जा रहे थे।

कट मारने की आशंका

रात करीब 1:45 बजे ग्राम कोलूखेड़ी के पास एक मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सामने से आ रहे किसी वाहन ने कार को कट मारा, जिससे बचने के प्रयास में चालक ने स्टेयरिंग मोड़ा और हादसा हो गया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

एयरबैग्स नहीं खुले, गंभीर चोटें आईं

हादसे में गौरव सिंह को सिर और पेट में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुयष चौधरी घायल हो गए, जिनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि हादसे के दौरान कार के एयरबैग्स नहीं खुले।

परिवार में पसरा मातम

गौरव सिंह दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई शैलेंद्र प्राइवेट नौकरी करते हैं। करीब तीन साल पहले गौरव की शादी हुई थी, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं है। उन्होंने अपने दम पर टूर एंड ट्रैवल्स का व्यवसाय खड़ा किया था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल

जांचकर्ता एएसआई प्रवीण सिंह ने बताया कि हादसे के समय सड़क पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही हो रही थी। वहीं ट्रैफिक एसीपी देवेंद्र यादव के अनुसार, घटनास्थल पर कोई डायवर्जन नहीं था, जबकि ब्रिज निर्माण का कार्य करीब चार किलोमीटर दूर चल रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.