पत्रकार की भूमिका निभाएंगी हर्षिता भट्ट

Updated on 23-06-2020 05:27 AM
अभिनेत्री हर्षिता भट्ट आगामी वेब शो 'लाल बाजार : क्राइम एंड द सिटी' में माया नामक एक पत्रकार की भूमिका को निभाने वाली हैं। इस बारे में हर्षिता ने कहा कि "मैं एक पत्रकार का किरदार निभा रही हूं, जिसे सच की तलाश रहती है। असल जिंदगी की कहानियों से दर्शक अधिक जुड़ाव महसूस कर पाते हैं, इसमें उन्हें सच्चाई को जानने की जिज्ञासा पैदा होती हैं। माया के कई सारे पहलू हैं। वह जिज्ञासु, रहस्यमयी और स्थिर है। मैंने अपने करियर में इस तरह की किसी भूमिका को नहीं निभाया है। माया के कई सारे स्तर हैं, जिसके बारे में मैं निश्चित हूं कि दर्शक इसे जरूर पसंद करेंगे।" बता दें कि यह शो कोलकाता में मशहूर पुलिस मुख्यालय लाल बाजार में काम करने वाले पुलिस अधिकारियों की जिंदगी और उनके काम पर आधारित है। ये बहुभाषी शो को हिंदी और बंगाली दोनों भाषाओं में फिल्माया जा रहा है। इसमें कौशिक सेन, सब्यसाची चक्रवर्ती, सौर्यसैनी मित्रा और गौरव चक्रवर्ती मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे जी5 पर प्रसारित किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी, और 2011 में वो बेटी आराध्या के पैरेंट्स बने। अब वह 13 साल की हो चुकी हैं। ऐसे…
 19 April 2025
डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप ब्राह्मण समुदाय पर दिए गए अपने बयान के कारण विवादों में आ गए हैं। हालांकि, उन्होंने शुक्रवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में माफी…
 19 April 2025
अक्षय कुमार इस वक्त जहां अपनी लेटेस्ट फिल्म Kesari Chapter 2 को लेकर चर्चा में हैं, वहीं उनका एक परफॉर्मेंस वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा। इस वीडियो में अक्षय अपनी…
 19 April 2025
जानिए उस एक्ट्रेस के बारे में, जिसने अपने 60 साल के करियर में 500 फिल्मों में काम किया, दर्जनों हिट फिल्में दीं। और तो और ऐसे कारनामे किए कि गिनीज…
 19 April 2025
'बैटलग्राउंड' नाम का नया वेब शो अपने विवादों के कारण सुर्खियों में है। हाल ही के एक एपिसोड में आसिम रियाज ने रूबीना दिलैक पर अपमानजनक कमेंट किया था। आसिम…
 19 April 2025
एक्टर हर्षद अरोड़ा ने अमृता राव की बहन और को-स्टार प्रीतिका राव को उन पर किए गए कमेंट के लिए मुंहतोड़ जवाब दिया है। प्रीतिका राव ने हाल ही एक…
 18 April 2025
एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को एल्विश यादव के फैंस खरीखोटी सुना रहे हैं। उनकी आलोचना हो रही है। क्योंकि उन्होंने 'लाफ्टर शेफ्स 2' के शूट के दौरान यूट्यूबर को कुछ ऐसा…
 18 April 2025
अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की फिल्‍म 'केसरी चैप्टर 2' शुक्रवार, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसी साल जनवरी में 'स्‍काई फोर्स' के बाद…
 18 April 2025
फिल्म 'जाट' को लेकर जालंधर के सदर पुलिस स्टेशन में कई बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सनी देओल , रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह के…
Advt.