हर्षित ने बुमराह की कमी महसूस नहीं होने दी- शुभमन:बोले- पाकिस्तान से मैच बड़ा, लेकिन हमारे लिए सबसे बड़ा मुकाबला फाइनल

Updated on 23-02-2025 02:23 PM

टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल बोले, हर्षित राणा ने जसप्रीत बुमराह की कमी महसूस नहीं होने दी। पाकिस्तान के खिलाफ मैच की अहमियत बड़ी है, लेकिन टीम का फोकस उन्हें हराने के बाद फाइनल खेलने पर है। क्योंकि सबसे बड़ा मैच वही है।

बुमराह इंजरी के कारण ICC टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम ने हर्षित राणा को शामिल किया, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 3 विकेट लिए। भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप स्टेज का मैच 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा।

बुमराह का नहीं होना निराशाजनक

गिल ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, बुमराह के नहीं होने से पूरी टीम निराश है। ऐसे में आपको बाकी बचे प्लेयर्स में से बेस्ट को चुनना होता है। हर्षित उनकी जगह आए और अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं।

पंत को बुखार, उन्होंने प्रैक्टिस नहीं की 

शुभमन बोले, 'ऋषभ पंत को बुखार आ गया है, इसलिए उन्होंने शनिवार को प्रैक्टिस नहीं की। चैंपियंस ट्रॉफी में एक भी मैच हारने पर प्रेशर बढ़ जाता है। यहां से सारे मैच करो या मरो वाले हो जाते हैं। मिडिल ओवर्स में पार्टनरशिप बनाना बहुत जरूरी हो जाता है। यहां विकेट भी बचाने होते हैं और रन रेट भी गिरने नहीं देना होता है।

बांग्लादेश के खिलाफ अगर टारगेट 280 का होता तो हम अलग बैटिंग करते। विकेट गिरने के बाद भी हम रन बनाने पर ही फोकस करते, लेकिन टारगेट उतना बड़ा नहीं था। हम सिंगल भागने पर फोकस कर रहे थे और विकेट भी बचा रहे थे। उन सिचुएशन में 40-50 रन की पार्टनरशिप अहम हो जाती है।'

भारत-पाकिस्तान का इतिहास पुराना 

शुभमन ने भारत-पाक मैच पर कहा, 'भारत-पाकिस्तान का इतिहास बहुत पुराना है। दोनों टीमें जब खेलती हैं तो कॉन्टेस्ट एक्साइटिंग हो जाता है। सभी यह मैच देखना चाहते हैं। पाकिस्तान से मैच बड़ा जरूर है, लेकिन हमारे लिए सबसे जरूरी मैच फाइनल ही होगा।

ओस ने पिछले मैच में परेशान नहीं किया 

शुभमन बोले, 'पिछले मैच में ज्यादा ओस नहीं आई थी। रात में अगर ओस न आए तो बैटिंग मुश्किल हो जाती है। सिंगल लेना भी भारी पड़ता है, ऐसे में मिडिल ओवर्स में बेहतर बैटिंग करने वाली टीम के जीतने के चांस भी बढ़ जाते हैं। टॉस का रोल भी कम हो जाता है।

बड़े मैच में अगर ओस न आए तो हम पहले बैटिंग करना पसंद करेंगे। ताकि बड़ा स्कोर बनाकर सामने वाली टीम प्रेशर बनाएं। 280 या 300 रन बनाना एक अच्छा स्कोर रहेगा। पिच अगर पहले मैच से अलग हों तो हम 350 या 360 रन भी बनाना चाहेंगे।'

रोहित के साथ बैटिंग करने से काम आसान होता है 

गिल ने आगे कहा, 'रोहित अपने ही स्टाइल में बैटिंग करते हैं। उनके साथ बैटिंग करने से मेरा काम आसान होता है। नॉन-स्ट्राइकर एंड से उनकी बैटिंग देखने का अहसास अच्छा रहता है। उनके साथ मैंने कई अहम पार्टनरशिप भी की हैं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.