हार्दिक पंड्या ने तोड़ दिया युवराज सिंह का महारिकॉर्ड, साउथ अफ्रीका के खिलाफ मचाई तबाही

Updated on 20-12-2025 01:24 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शुक्रवार को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए सीरीज के पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को मैच और सीरीज में जीत दिलायी। मैच में बल्ले के साथ ही गेंद से अपने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत हार्दिक पांड्या ने युवराज सिंह का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। हार्दिक पांड्या अहमदाबाद में बल्लेबाजी करने के लिए उतरने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों पर टूट पड़े। हार्दिक सिर्फ बाउंड्री में ही बातें कर रहे थे।

हार्दिक पंड्या ने तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

हार्दिक ने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया। भारत की तरफ से टी20 में यह दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। पांड्या ने 25 गेंदों पर 5 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 63 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 231 के विशाल स्कोर तक पहुंच सकी। हार्दिक ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 1 विकेट झटके।
अंतरराष्ट्रीय टी20 में यह चौथा मौका था जब हार्दिक पांड्या ने अर्धशतक लगाने के साथ ही 1 या उससे अधिक विकेट लिए। इस मामले में उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ा। युवराज ने टी20 में तीन बार फिफ्टी लगाने के साथ ही 1 या उससे अधिक विकेट लिए थे। विराट कोहली और शिवम दुबे भी 2-2 बार यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। हार्दिक पांड्या को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैच का श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। हार्दिक ने सीरीज का दूसरा अर्धशतक लगाया। सीरीज के पहले मैच में भी हार्दिक ने 28 गेंद पर नाबाद 59 रन बनाने के साथ ही 1 विकेट लिए थे।

कैसा रहा 5वें टी20 मैच का हाल

पांचवें टी20 की बात करें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने तिलक वर्मा के 73, हार्दिक पांड्या के 63, सैमसन के 37, और अभिषेक शर्मा के 34 रन की बदौलत 8 विकेट पर 231 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बना सकी और मैच 30 रन से हार गई। क्विंटन डि कॉक ने सर्वाधिक 65 रन बनाए थे। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.