श्रीराम जी के बिना हनुमान जी अधूरे : पंडित धीरेंद्र शास्त्री

Updated on 27-12-2025 01:53 PM
भिलाई। औद्योगिक नगरी भिलाई के जयंती स्टेडियम में चल रही दिव्य हनुमंत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमान चालीसा की छठवीं चौपाई “हाथ बज्र व ध्वजा विराजे” की व्याख्या करते हुए कहा कि आज के समय में सनातन धर्म और हिंदुओं की रक्षा के लिए ध्वज, माला और भाला तीनों का साथ आवश्यक है।

पंडित शास्त्री ने कहा कि हनुमान जी की भक्ति और सेवा भाव से ही श्रीराम का कार्य पूर्ण हुआ। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “श्रीराम जी के बिना हनुमान जी और हनुमान जी के बिना श्रीराम जी अधूरे हैं।” हनुमान चालीसा को उन्होंने अधर्म और बुरी शक्तियों के विरुद्ध बज्र बाण बताते हुए कहा कि यदि मनुष्य इसे अपने आचरण में उतार ले, तो उसका कल्याण निश्चित है।
कथा के दौरान पंडित शास्त्री ने गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित हनुमान चालीसा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसमें केवल भक्त और भगवान की महिमा ही नहीं, बल्कि मानव जीवन का सार और नैतिक कर्तव्यों की व्याख्या भी है, जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। श्रीराम-हनुमान भक्ति के भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय, सांसद विजय बघेल धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोसेवाड़ा, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी, भिलाई की महापौर श्रीमती अल्का बाघमार, नीरज पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की माता पुष्पा देवी यादव, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने कथा श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सेवा समर्पण संस्था के संयोजक राकेश पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इस दिव्य हनुमंत कथा में दुर्ग, भिलाई, रायपुर, राजनांदगांव सहित छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार, हनुमंत कथा के तीसरे दिन शनिवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक दिव्य दरबार लगाया जाएगा, जिसमें पर्ची के माध्यम से लोगों की समस्याओं के समाधान बताए जाएंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक पुनः कथा का आयोजन होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.