हमास आज 3 इजराइली बंधकों को रिहा करेगा:इजराइल भी 183 फिलिस्तीनी कैदी छोड़ेगा, सीजफायर के बाद पांचवीं अदला बदली

Updated on 08-02-2025 02:43 PM

फिलिस्तीन का उग्रवादी संगठन हमास ने सीजफायर समझौते के तहत आज, यानी शनिवार को 3 इजराइली बंधकों को रिहा कर सकता है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक इन बंधकों को नाम एली शराबी (52), ओहद बेन अमी (56) और ओर लेवी (34) हैं।

इजराइल अपने 3 बंधकों के बदले 183 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। हाल ही में कतर में हई सीजफायर डील के तहत यह बंधकों की पांचवीं अदला बदली होगी। समझौते के प्रभावी होने के बाद से अब तक कुल 13 इजराइली और 5 थाई बंधकों को रिहा किया जा चुका है।

हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हजारों लड़ाकों ने इजराइल पर हमला कर 1200 लोगों को बंधक बना लिया था। इसके साथ 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। इसके चंद घंटे बाद ही इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हमास के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया था।

दोनों पक्षों में 13 महीने तक लड़ाई चली। इसके बाद इसी साल 19 जनवरी को दोनों पक्ष सीजफायर पर सहमत हुए।

सीजफायर पर बात करने दोहा जाएगा इजरायली प्रतिनिधिमंडल 

एली शराब को किबुत्ज बेरी इलाके से बंधक बनाया गया था। हमास ने यहां हमला कर उनकी पत्नी लियान और बेटियों का कत्ल कर दिया था। वहीं ओहद बेन अमी को और उनकी पत्नी को किबुत्ज अकाउंटेंट से किडनैप किया गया था। हालांकि, बेन अमी की पत्नी को 2023 में हुई सीजफायर डील के तहत रिहा कर दिया गया था।

कंप्यूटर प्रोग्रामर ऑर लेवी को दक्षिणी इजराइल में नोवा म्यूजिक फैस्टिवल से बंधक बनाया गया था। हमले के दौरान उनकी पत्नी की मौत हो गई थी।

इजराइली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस ने कहा कि अदला-बदली पूरी होने के बाद, युद्धविराम पर आगे की बातचीत के लिए एक इजरायली प्रतिनिधिमंडल कतर की राजधानी दोहा जाएगा।

तीन फेज में पूरी होगी सीजफायर डील

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच कैदियों के अदला बदली यह डील 19 जनवरी से शुरू हुई है। यह डील तीन फेज में पूरी होगी। इसमें 42 दिन तक बंधकों की अदला-बदली की जाएगी।

पहला फेज:

  • 19 जनवरी से 1 मार्च तक गाजा में पूरी तरह से युद्धविराम रहेगा। हमास 33 इजराइली बंधकों को रिहा करेगा। इजराइल रोजाना अपने एक बंधक के बदले 33 फिलिस्तीनी बंदियों को रिहा करेगा। हर एक इजराइली महिला सैनिक के बदले 50 फिलिस्तीनी बंदियों को रिहाई मिलेगी।

दूसरा फेजः

  • अगर पहले फेज के 16वें दिन, यानी 3 फरवरी तक सब कुछ ठीक रहा, तो दूसरे फेज की योजना पर बातचीत शुरू हो जाएगी। इस दौरान कोई भी हमला नहीं किया जाएगा। जिंदा बचे हुए बाकी बंधकों को रिहा किया जाएगा।
  • इजराइल 1 हजार फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा, इनमें लगभग 190 कैदी 15 साल से ज्यादा समय से सजा काट रहे हैं।

तीसरा फेजः

  • इस डील के आखिरी फेज में गाजा को दोबारा बसाया जाएगा। इसमें 3 से 5 साल का समय लगेगा। हमास के कब्जे में मारे गए बंधकों के शव भी इजराइल को सौंपे जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.